Shukra Gochar 2022 : शुक्रदेव ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन लोगों की लग सकती है लॉटरी

Shukra Gochar 2022 : शुक्रदेव ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन लोगों की लग सकती है लॉटरी
X
Shukra Gochar 2022 : शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में बेहद ही शुभ ग्रह कहा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्रदेव धन-वैभव, विलासिता और ऐश्वर्य के कारक ग्रह हैं। वहीं शुक्र ग्रह ने 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है और अब इसी राशि में वे 05 दिसंबर 2022 तक रहेंगे।

Shukra Gochar 2022 : शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में बेहद ही शुभ ग्रह कहा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्रदेव धन-वैभव, विलासिता और ऐश्वर्य के कारक ग्रह हैं। वहीं शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 अर्थात आज 08:20 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और अब इसी राशि में वे 05 दिसंबर 2022 तक रहेंगे। वहीं 13 नवंबर 2022 मंगल ग्रह भी वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल देव को ज्योतिष में साहस और पराक्रम का कारक ग्रह कहा जाता है। वहीं मंगल और शुक्र ग्रह का ये गोचर कई राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। शुक्र ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है और वे अब कई राशि के लोगों के भाग्य को चमका सकते हैं और उन्हें विशेष लाभ दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह इस गोचर काल में किन राशियों को मालामाल करने वाले हैं।

मेष

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कारोबार-नौकरी से आपको लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

कर्क

आपके भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और सभी बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह

शुक्र का यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा और आपके बिगड़े काम बनने की संभावना है।

तुला

शुक्र ग्रह आपके भाग्य के द्वार खोल सकते हैं और आमदनी के लिए नए स्तोत्र बन सकते हैं। आप पर माता की भी कृपा होने वाली है।

मकर

शुक्र ग्रह आपके भौतिक सुखों में वृद्धि करेंगे और साथ ही आपके कारोबार में भी लाभ के योग बनेंगे। आपके ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story