Shukra Gochar 2023: आज शुक्र कर रहे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन लोगों का होगा भाग्य परिवर्तन, कुछ को रहना होगा सावधान

Shukra Gochar 2023: आज शुक्र कर रहे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन लोगों का होगा भाग्य परिवर्तन, कुछ को रहना होगा सावधान
X
Shukra Gochar 2023: आज 22 जनवरी 2023 दिन रविवार से अगले 25 दिनों तक शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे।

Shukra Gochar 2023: भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उस ग्रह के शुभ और अशुभ परिणाम सभी राशि के लोगों पर होता है। शुक्र आज 22 जनवरी 2023, दिन रविवार को 4:03 PM पर शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र ग्रह को धन, विलासिता, प्रेम का कारक माना गया है। अब 25 दिनों तक शुक्र अपने मित्र शनि की कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र किन राशियों पर मेहरबान रहने वाला है।

इन राशि के जातकों को पर मेहरबान होंगे शुक्र

मेष राशि - आपके लिए समय उत्तम होगा धन प्राप्ति के योग हैं। आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि - कोई नया काम मिलेगा। इस दौरान कोई नया समान खरीद सकते हैं जैसे मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक समान।

तुला राशि - अपनी बोलने की कला से धन लाभ प्राप्त करेंगे। अपने परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करते नजर आने वाले हैं।

मकर राशि - आपकी यात्रा होती नजर आ रही हैं। आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से भेट हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगो को लाभ होगा।


इन राशि के जतकों को रहना होगा ज्यादा सावधान

शुक्र ग्रह के परिवर्तन से कर्क राशि, तुला राशि, कन्या राशि और मीन राशि के जातकों को ज्यादा सावधान पहना होगा। कर्क राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सता है। तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधि समस्या आ सकती है। कन्या राशि के जातक किसी से भी फालतू में वाद विवाद न करें। मीन राशि के जातकों पर बुरी संगत का असर पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा।

विशेष उपाय: 22 जनवरी को शाम के समय घर में दिया प्रज्वलित करके गणेश जी की आरती पढ़े। फिर 5 कपूर किसी थाली में प्रज्वलित करके पूरे घर में घुमाए। इस दौरान ओम का उच्चारण करते रहें। ऐसा करने से घर में सुख का स्थिर वास होगा। आपके घर से नाकारात्मक शक्तियां दूर होंगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story