Shukra niti: जानिए कैसी पत्नी पर रखें छिपकर नजर, आपका जीवन कर सकती है बर्बाद

Shukra niti: जानिए कैसी पत्नी पर रखें छिपकर नजर, आपका जीवन कर सकती है बर्बाद
X
Shukra niti: महान आचार्य शुक्राचार्य ने अपनी नीति में पति, पत्नी और पुत्र के ऐसे लक्षणों के बारे में बताया है जिन पर मनुष्य को सदैव नजर रखनी चाहिए। अर्थात ऐसे व्यक्ति पर छिपकर नजर रखकर उनकी परख करनी चाहिए।

Shukra niti: महान आचार्य शुक्राचार्य ने अपनी नीति में पति, पत्नी और पुत्र के ऐसे लक्षणों के बारे में बताया है जिन पर मनुष्य को सदैव नजर रखनी चाहिए। अर्थात ऐसे व्यक्ति पर छिपकर नजर रखकर उनकी परख करनी चाहिए। क्योंकि ये लोग अपने स्वभाव के कारण अनर्थ को निमंत्रण दे सकते हैं। पराया व्यक्ति अगर विश्वासघात करे तो व्यक्ति को उतना दुख नहीं होता है। लेकिन जब उसके अपने ही उसके साथ में विश्वासघात करें तो मनुष्य को मृत्यु के समान कष्ट होता है। इसी कारण व्यक्ति को शुक्राचार्य की नीति अवश्य पढ़नी चाहिए। विवाह 16 संस्कारों में से एक है।

Also Read: samudrik shastra: औरत के इन अंगों में छिपा होता है उसके पति का भविष्य

जब स्त्री और पुरुष विवाह के बंधन में बंध जाते हैं वे एक-दूसरे के साथ सात जन्मों का रिश्ता निभाने का बचन देते हैं। लेकिन आजकल देखा जाए तो पति-पत्नी का रिश्ता एक खेल बनकर रह गया है। पल में जुड़ जाता है और पल में ही टूट जाता है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर पति-पत्नी अपने रिश्तों को तोड़ने लगे हैं।

आजकल की महिलाएं पति के होते हुए भी अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाए रखती हैं। अथवा अपने पुराने प्रेमी के साथ पति की पीठ पीछे शारीरिक संबंध बनाती हैं। ऐसे में अगर पुरुष का स्वभाव मूर्ख और मंदबुद्धि वाला हो तो उसकी पत्नी अपनी मनमर्जी से व्यवहार करती है। और विवाह के सभी बंधनों को तोड़कर एक कुल्टा की तरह पराए मर्दों के संग कामवासना की तृप्ति करती है। परन्तु केवल महिलाओं को दोष देना भी अनुचित है।

Also Read: झूठे प्रेम के बारे में ये पांच बातें, आप भी जानिए...

आजकल समाज में ऐसे पुरुष भी हैं जो पत्नी के होते हुए भी पराई स्त्रियों के साथ संबंध रखते हैं। विवाह के पश्चात व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के साथ वफादार रहना चाहिए। नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

इसीलिए शुक्राचार्य ने अपनी नीति में स्त्रियों के ऐसे लक्षण बताए हैं अगर आपको भी अपनी पत्नी में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो आप ऐसी स्त्री पर छिपकर नजर रखें। क्योंकि महिलाएं अपने अवैध संबंध छिपाने में माहिर होती हैं। और वह तरह-तरह की माया जानती हैं। और अनेक प्रकार से अपने पति को भ्रमित करती हैं।

ऐसी औरत जब अपनी सीमा लांघती है तो पति को भी विष खिलाकर मार देती है। अत: हर व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के चाल-चलन पर अवश्य ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि शुक्राचार्य ने किन लोगों पर छिपकर नजर रखने के लिए कहा है।

शुक्राचार्य कहते हैं कि स्त्री और पुत्र पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि लालची स्त्री अथवा पुत्र कभी भी आपका साथ छोड़कर आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

दूसरी बात में शुक्राचार्य कहते हैं कि अगर पत्नी और पुत्र आपका विश्वासपात्र बन भी जाए तो उसके सामने विश्वास रखने का केवल ढोंग करें। और छिपकर उसके कार्यों की निगरानी करते रहें। अर्थात वह आपके पीठ पीछे आपके विषय में क्या सोचता है उसका हमेशा ध्यान रखें। आंखें मूंदकर ही किसी पर विश्वास करना अनुचित है। इसलिए पत्नी के विषय में भी व्यक्ति को यही करना चाहिए। पत्नी सामने कैसा व्यवहार करती है और आपकी पीठ पीछे कैसा व्यवहार करती है इस पर अवश्य ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि पत्नी अगर अपनी मर्जी की जिन्दगी जीती हो तो उस पर छिपकर नजर रखती चाहिए। अगर पत्नी पति के पीछे उसकी बुराई करती हो तो वह पत्नी मौका मिलने पर अवश्य पथ भ्रष्ट हो जाती है। क्योंकि चरित्रवान पत्नी सबकुछ सहन कर सकती है। लेकिन अपने पति का अपमान कभी सहन नहीं कर सकती।

अगर आपकी पत्नी चरित्रहीन है और आपसे बातें छिपाती है तो उस पर छिप कर नजर रखनी चाहिए। और ऐसी पत्नी का त्याग करना ही उचित होता है। क्योंकि कुल्टा स्त्री अपना स्वभाव कभी छोड़ नहीं सकती है।

Tags

Next Story