शुक्रवार के दिन करें ये उपाय तो आप भी बन सकते हैं धनवान

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय तो आप भी बन सकते हैं धनवान
X
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह मनुष्य के जीवन में स्त्री, वाहन, धन यानी की भौतिक सुखों को प्रभावित करता है। वहीं शुक्र ग्रह को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के कारण जातक अपने जीवन में ऐश्वर्य को प्राप्त करता है।

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह मनुष्य के जीवन में स्त्री, वाहन, धन यानी की भौतिक सुखों को प्रभावित करता है। वहीं शुक्र ग्रह को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के कारण जातक अपने जीवन में ऐश्वर्य को प्राप्त करता है। वहीं ज्योतिष के मुताबिक, शुक्रवार की प्रकृति मृ‍दु है। ज्योतिष में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी का दिन माना जाता है वहीं दूसरी ओर यह दिन मां काली का भी माना जाता है। तथा वहीं ज्योतिष के अनुसार, यह दिन दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य का भी दिन होता है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौनसे उपाय करने से आप भाग्यशाली बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सूर्य भगवान को ऐसे देंगे अर्घ्य तो दुश्मन भी टेक देंगे आपके सामने घुटने

शुक्रवार के उपाय

  • शुक्रवार के दिन मस्तक पर लाल चंदन लगाएं।
  • शुक्रवार के दिन आप पानी में उचित मात्रा में दही और फिटकरी मिलाकर स्नान करें और शरीर पर सुगंधित इत्र लगाएं।
  • शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी की उपासना करें और खीर पीएं और 5 कन्याओं को पिलाएं। महालक्ष्मी मंदिर में जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।
  • शुक्रवार के दिन दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक को जीवन पर्यन्त अपने पास रखें।
  • शुक्रवार के दिन शीघ्रपतन, प्रमेह रोग के रोगियों को उपवास रखना चाहिए, क्योंकि यह दिन ओज, तेजस्विता, शौर्य, सौन्दर्यवर्धक और शुक्रवर्धक होता है।
  • शुक्रवार की रात को सोने से पहले अपने दांत फिटकरी से साफ करें या उसके पानी का कुल्ला करें।
  • शुक्रवार के दिन इस दिन खट्टा न खाएं तो आपके साथ अच्‍छा ही होगा। किसी भी प्रकार से शरीर पर गंदगी न रखें अन्यथा आकस्मिक घटना-दुर्घटना हो सकती है। पिशाची या निशाचरों के कर्म से दूर रहें।
  • घर की दक्षिण-पूर्व दिशा के दूषित होने से भी शुक्र ग्रह खराब फल देने लगता है। अनै‍तिक या पराई स्त्री से यौन संबंध बनाने से भी शुक्र बुरे प्रभाव शुरू कर देता है।
  • शुक्रवार के दिन कालिका माता के मंदिर जाकर उन्हें काली चुनरी चढ़ाना चाहिए। इससे सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
  • शुक्रवार के दिन पत्नी से विवाद ना करें और इस दिन पत्नी को खुश रखने का प्रयत्न करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story