Shukrawar Ke Maha Upay: अगर आप भी करना चाहते हैं धन-ऐश्‍वर्य में वृद्धि, तो शुक्रवार को करें ये 5 महा उपाय

Shukrawar Ke Maha Upay: अगर आप भी करना चाहते हैं धन-ऐश्‍वर्य में वृद्धि, तो शुक्रवार को करें ये 5 महा उपाय
X
Shukrawar Ke Maha Upay: हिंदू शास्त्र में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित है और इस दिन इनकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। जानें किस विधि से इनकी पूजा करनी चाहिए।

Shukrawar Ke Maha Upay: हिंदू शास्त्र के अनुसार, हिन्दू धर्म में हर दिन कोई न कोई पर्व के रूप में मनाया जाता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। देवी लक्ष्मी धन-वैभव, ऐश्वर्य की देवी मानी जाती हैं और इस दिन इनकी विधिवत पूजा करने के साथ ही साथ कुछ उपायों को करने से मनुष्य को लाभ मिलता है। इस दिन शुक्र ग्रह का भी मनुष्य के जीवन पर प्रभाव डालता है जैसे ऐश्वर्य, प्रेम, धन आदि। इन सभी को पाना मनुष्य के लिए सौभाग्य की बात होती है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार को कौन-कौन से उपाय करने से माता लक्ष्मी और शुक्र देव कैसे प्रसन्न होते हैं। इस पूजा से आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।

जानें शुक्रवार को कौन से उपाय करें- (Shukrawar Ke 5 Maha Upay)

माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं

प्रत्येक शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह स्नान आदि कर सफेद रंग के कपड़े पहनें। वस्त्र धारण करने के बाद माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उन पर कमल का फूल चढ़ाएं।

शुक्रवार को नीम के पेड़ में जल चढ़ाएं

शास्त्रों में कहा गया है कि नीम के पेड़ में माता दुर्गा निवास करती हैं। जिसके कारण नीम के पेड़ को नीमारी देवी के नाम से भी जाना जाता है। नीम का पेड़ ग्रह दोष से भी निजात दिलाता है। इसीलिए प्रत्येक शुक्रवार को नीम के पेड़ में जल अर्पित करें। जल अर्पित करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

इस दिन सफेद चीजों का दान करें

कहा जाता हैं कि माता लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं अति प्रिय होती हैं। इसीलिए प्रत्येक शुक्रवार को सफेद चावल, आटा, दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि का दान करें और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।

शुक्र ग्रह के इन मंत्रों से जाप करें

शुक्रवार के दिन शुक्र देव को खुश करने के लिए 108 बार 'ॐ शुं शुक्राय नम: या ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं' मंत्र का जाप करें।

शक्कर से उपाय

अगर किसी भी काम में किसी भी तरह की अड़चन आ रही है, तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव के पूजा के साथ ही काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इससे आपके बार-बार काम में होने वाली रुकावटें खत्म हो जाएगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story