Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात गुप्त रूप से करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं की मानें तो सप्ताह के सातों दिन हर कोई न कोई भगवान को समर्पित है। वहीं, हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी में से शुक्रवार का दिन भी शामिल है। शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग में माता लक्ष्मी की कृपा, सांसारिक कामनाओं के साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए कुछ खास गुप्त उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अगर गुप्त तरीके से रात में किया जाए तो शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन उपाय को करने से घर-परिवार में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। सुख समृद्धि बनी रहती है। आइये हम जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं जो शुक्रवार की रात करने से धन-धान्य में कोई कमी नहीं होगी।
सुख-शांति के लिए करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो धन वैभव और सुख संपदा के लिए शुक्रवार की मध्यरात्रि को माता लक्ष्मी के आठ स्वरूप की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें। इसके साथ ही कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा, गुलाब के फूल अर्पित करें साथ में केसर युक्त खीर का भी भोग लगाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में कभी अशांति नहीं होती है।
ये भी पढ़ें... घर के झगड़ों से हैं परेशान, तो इन वास्तु शास्त्र के नियम का करें पालन
धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
शास्त्रों की मानें तो शुक्रवार की रात गुलाबी कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की प्रतिमा या फिर तस्वीर के सामने ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा मंत्र का जाप करें। साथ ही श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना न भूलें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की हमेशा आप पर कृपा बनी रहेगी। घर में किसी चीज की कमी नहीं होगी।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS