Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन ऐसे करें पूजा, धन की नहीं होगी कमी

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन ऐसे करें पूजा, धन की नहीं होगी कमी
X
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी अगर एक बार प्रसन्न हो जाए तो कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए तो कभी भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है। जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। यही कारण है कि हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहता है। भक्त शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करता है। मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। हिन्दू पंचांग की मानें तो आप अगर धन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय भी करें। आइये हम जानते हैं मां लक्ष्मी से जुड़ी कुछ अचूक उपाय के बारे में...

शुक्रवार के दिन करें ये विशेष अचूक उपाय

हिन्दू पंचांग की मानें तो मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन उनकी पूजा करते समय कौड़ी, शंख, कमल का फूल के अलावा गुलाब का इत्र जरूर चढ़ाएं। इन सभी चीजों से मां लक्ष्मी को बहुत ही प्यार है। इसके अलावा, पूजा करने के बाद काली चीटियों को आटे में चीनी मिलाकर जरूर खिलाएं। ऐसा करने से घर में कभी आर्थिक संकट नहीं होगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहता है।

ये भी पढ़ें... हरियाली तीज की पूजा के समय लगाएं ये विशेष भोग, भगवान शिव हो जाएंगे खुश

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण का पाठ जरूर करें। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को चावल और दूध से बने खीर को जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। वहीं, अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन तुलसी की जरूर पूजा करें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story