मां लक्ष्मी को खुश करने के ये हैं गजब के उपाय, 7 दिन करने पर ही हो जाएंगे मालामाल!

मां लक्ष्मी को खुश करने के ये हैं गजब के उपाय, 7 दिन करने पर ही हो जाएंगे मालामाल!
X
Shukrawar Maa Laxmi Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को अर्पित है। इस दिन के अलावा भी अगर आप उपाय करते हैं तो धन की देवी की कृपा पा सकते हैं। आज हम आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 7 दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर इनकी एक बार कृपा हो जाती है तो उसे धनवान (Money Upay) होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। इसलिए जो भी व्यक्ति धनवान (Maa Laxmi Upay) बनना चाहता है वो तरह-तरह के मां लक्ष्मी उपायों को अपनाने की कोशिश करता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन व्रत व आराधन भी जरूर करते हैं। यूं तो शास्त्रों में शुक्रवार (Friday Upay) का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है लेकिन इनकी पूजा या उपाय कुछ दिनों तक रोजाना की जाए तो व्यक्ति जल्दी इनकी कृपा पा सकता है। वहीं, आज हम कुछ ऐसे उपाय (Shukrawar Upay) लेकर आए हैं जिन्हें 7 दिनों तक करने पर आप पर पैसों की बरसात होनी शुरू हो सकती है। आइए आपको मां लक्ष्मी के उपाय बताते हैं...

मां लक्ष्मी के उपाय

  • रोजाना 7 दिनों तक स्नान आदि करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही कमलगट्टे की माला से "ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।" मंत्र का जाप करें।
  • सवा किलो गुड़ और सवा किलो आटा लें और उसका मिश्रण तैयार कर रोटियां बना लें। अब सूर्यास्त के समय गाय को ये रोटियां खिलाएं। इस तरह से लगातार 7 दिनों तक करें।
  • रोजाना 7 दिनों तक मां लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान उनके समक्ष 11 आटे के दीपक जलाएं। इस तरह से आपको सुबह और शाम दोनों समय करना है।
  • सात छोटी कन्याओं को 7 दिन तक भोजन करवाएं। साथ ही 1 सफेद रूमाल, मेंहदी और 1 रुपये का सिक्का भी भेंट करें।

ऊपर बताए गए इन उपायों को लगातार 7 दिनों तक करें। इससे आपको अपने जीवन में खुद बदलाव नजर आने लगेगा। हालांकि, इस दौरान ध्यान रखें कि आपको काले कपड़े धारण नहीं करने हैं और रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनने हैं।

Tags

Next Story