Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों जरूरी होता है झाड़ू खरीदना, जानिए महत्व

Broom Importance On Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन माता लक्षमी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। दिवाली का पर्व 5 दिनों का होता है, जिसमें सबसे पहले धनतेरस आती है। दिवाली की तैयारी लोग महीनेभर पहले से ही शुरू कर देते है। इस त्योहार का समापन भाई दूज के साथ होता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन देवता कुबरे की पूजा की जाती है। धनतेरस वाले दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है और साथ में झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व होता है। चलिए जानते हैं कि धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदनी चाहिए और इसका क्या महत्व हैय़
धनतेरस के दिन घर के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर दीये से रोशनी की जाती है। दिवाली का त्योहार परिवार में सुख-स्मृद्धि बढ़ाने वाला त्योहार है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन सभी के घरों में धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन माता लक्ष्मी और धन देवता कुबरे की पूजा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का महत्व
धनतेरस वाले दिन झाड़ू खरीदने का महत्व है। झाड़ू खरीदने को लेकर ऐसी मान्यता है कि घर में झाड़ू लाने से बरकत होती है। आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है। धनतेरस पर झाड़ू के साथ-साथ सोने, चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है। वहीं नई वस्तु का खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता हैं कि धनतेरस वाले दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-स्मृद्धि आती हैं और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
झाड़ू पर सफेद धागा बांधे
धनतेरस वाले दिन सफेद झाड़ू खरीदकर लाने के बाद उसके ऊपर सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा होती है और घर की दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।
झाड़ू को छिपाकर रखें
ऐसी मान्यता है कि घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इससे घर में कलेश होता है। झाडू को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर किसी बाहर वाले की नज़र न जाएं। झाड़ू पर कभी भी गलती से भी पैर नहीं मारना चाहिए क्योंकि झाड़ू में पैर लगना अशुभ होता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में धन की समस्या होने लगती है।
टूटी हुई या पुरानी झाड़ू घर पर न रखें
घर में कभी भी पुरानी या टूटी हुई झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता पैदा होती है। वहीं पुरानी झाड़ू को घर में रखने से नकरात्मका आती है। इसके साथ ही आर्थिक संकट भी होने लगता है। इसलिए दिवाली की सफाई में पुरानी या टूटी हुई झाड़ू को हटा दें।
ये भी पढ़ें :- Diwali Special Story: दर्शन मात्र से होती है धन की वर्षा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS