स्नान करने के नियम, मंत्र, आप भी जानें

स्नान करने के नियम, मंत्र, आप भी जानें
X
स्नान करने से शरीर तो साफ होता ही है। परन्तु स्नान के साथ-साथ आपको कुछ शक्तियों का भी आभास होता है। जब आप किसी भी देवी-देवता को मंत्रों के साथ स्नान कराते हैं तो मन ही मन में मंत्र बोले जाते हैं। इसके साथ ही जब आप स्वयं भी स्नान करते हैं तो आप भी कुछ खास मंत्रों का जाप कर सकते हैं, जिससे की आप स्नान सफल हो जाएं तो आइए आप भी जानें स्नान मंत्र, मंत्र की विधि, मंत्र के नियम के बारें में जरुरी बातें।

स्नान के नियम

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि स्नान करने के पश्चात भगवान सूर्यदेव को जल अर्पण करना चाहिए। और यदि आप भगवान सूर्यदेव को जल अर्पण नहीं करते हैं तो आपको स्नान करने का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।

आप जिस बाल्टी अथवा पात्र से अपने बाथरूम में स्नान करने जाते हैं, तो उस पात्र में जल भरकर जल के ऊपर अपनी तर्जनी अंगुली या अनामिका से एक त्रिकोण अर्थात त्रिभुज अवश्य बनाएं।

इसके बाद उस त्रिभुज के अंदर आपको अनामिका अंगुली से 'ऊं' लिखना है। और आप ऊं का तीन बार सांस खींचते हुए जाप करें। और फिर उस जल से स्नान करें। और स्नान करते हुए स्नान मंत्र का जाप करते रहें।

स्नान मंत्र

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।

लाभ

1. आप जब भी स्नान करें, इस मंत्र का जाप जरुर करें। यह मंत्र आपके लिए सर्वोत्तम रहता है।

2. इस मंत्र का स्नान के समय जाप करने से आपको कुछ ही दिनों में विशेष अनुभूति होने लगेगी।

3. इस मंत्र के इस प्रकार प्रयोग करने से आपके ऊपर ईश्वर की दैवीय कृपा अवश्य होगी।

4. आप जब भी स्नान करें पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके स्नान करें।

स्नान करने के पश्चात आप किसी वाइपर आदि से अपने स्नानघर को साफ कर दें। स्नानघर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। स्नानघर गंदा नहीं रहना चाहिए। स्नानघर गंदा रहने के व्यक्ति पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ते हैं।

Tags

Next Story