Solar Eclipse 2023: 22 अप्रैल को है पहला सूर्य ग्रहण, इतनी होगी अवधि, जानें क्या करें और क्या न करें

Solar Eclipse 2023: 22 अप्रैल को है पहला सूर्य ग्रहण, इतनी होगी अवधि, जानें क्या करें और क्या न करें
X
Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Solar Eclipse 2023: हर साल दुनिया में एक खगोलीय घटना होती है, जिसे ग्रहण करते हैं। हर साल दो बार सूर्य और दो बार चंद्र ग्रहण लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है। बेशक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि इस ग्रहण को कोई भी न देखे, हर ग्रहण कुछ लोगों के लिए वर्जित होता है, इसलिए उन्हें उस दिन विशेष ध्यान रखना चाहिए, ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करें।

इन देशों में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

2023 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसके अलावा इन देशों में 22 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

कंबोडिया

चीन

अमेरिका

माइक्रोनेशिया

मलेशिया

फिजी

जापान

समोआ

सोलोमन द्वीप

बरूनी

सिंगापुर

थाईलैंड

अंटार्कटिका

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

पापुआ

इंडोनेशिया

फिलीपींस

दक्षिण हिंद महासागर

वियतनाम

ताइवान

अवधि कितनी होगी

इस बार भारत में पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसे अशुभ काल या दूषित काल माना जाता है। सूतक काल में भगवान की पूजा नहीं की जाती है। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। इतना ही नहीं खाने-पीने भी नहीं चाहिए। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व वेदा काल प्रारंभ हो जाता है।


Surya Grahan 2022 Timing in India

सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय - 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से

सूर्य ग्रहण समाप्त का समय- दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक

2023 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण

1. पहला सूर्य ग्रहण - 20 अप्रैल 2023

2. पहला चंद्र ग्रहण - 5 मई 2023

3. दूसरा सूर्य ग्रहण - 14 अक्टूबर 2023

4. दूसरा चंद्र ग्रहण - 29 अक्टूबर 2023


सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें

1. तुलसी के पत्तों को भोजन और पानी में डालें, ताकि उन पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। ग्रहण के बाद उनका सेवन किया जा सके।

2. घर के मंदिर को ढक दें। इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रखे जाते हैं।

3. ग्रहण काल में अधिक से अधिक समय भगवान की पूजा में लगाएं।

4. स्नान के बाद दान करें। इस दौरान दान करना भी शुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें

1. ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

2. ग्रहण के दौरान सुई में धागा पिरोना वर्जित होता है।

3. सूर्य ग्रहण के दौरान खाना न बनाएं, काटें, छीलें नहीं और साथ ही खाना न खाएं।

4. खासकर गर्भवती महिलाओं को चाकू-कैंची या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इन चीजों को हाथ में नहीं लेना चाहिए।

5. ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story