Solar Eclipse 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें, इन 4 राशियों पर दिखेगा अशुभ प्रभाव

Solar Eclipse 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें, इन 4 राशियों पर दिखेगा अशुभ प्रभाव
X
2023 में साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में है। वैसे तो साल में 4 बार ग्रहण लगता है। तो आइए जानते हैं भारत में पहला सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें।

Solar Eclipse 2023 Upay: हिन्दू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष स्थान है। जो एक खगोलीय घटना है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दिन किए गए उपाय कभी भी निष्फल नहीं होते। 2023 में साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में है। वैसे तो साल में 4 बार ग्रहण लगता है। दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगते हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को है। सोलर एक्लिप्स के दौरान चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इसकी वजह से पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है। इस दौरान लोग की उपाय करते हैं वहीं दूसरी तरफ कई राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं भारत में पहला सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

  1. सूर्य ग्रहण को देखने के लिए नंगी आखों से न देखें। ग्रहण चश्मा, दूरबीन और अन्य चीजों से आप सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं।
  2. सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलें।
  3. सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा नहीं होती है। मंदिर के द्वार बंद रहते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की पूजा-पाठ न करें।
  4. सूर्य ग्रहण के दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  5. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार का भोजन नहीं करना चाहिए।
  6. गर्भवती महिला को इस दौरान सोना नहीं चाहिए।
  7. गर्भवती महिलाओं को हाथ पैर सीधे करके बैठना चाहिए।
  8. सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए।

इन राशियों पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा

साल 2023 में लगने वाले ग्रहण के दौरान कुछ राशियों पर इसका अशुभ असर देखने को मिलेगा। जैसे मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि पर अशुभ प्रभाव दिखेगा। मेष राशि वाले लोग विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं सिंह राशि के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। कार्यों का शुभ फल नहीं मिलेगा। इस दौरान कन्या राशि वालों पर सूर्य ग्रहण की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मकर राशि के जातकों की माता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। फालतू खर्च भी बढ़ सकता है।

सूर्य ग्रहण का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को है। 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि साल के पहले सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

Tags

Next Story