Solar Eclipse December 2020: सूर्य ग्रहण की तिथि, समय और सूतककाल, जानिए...

Solar eclipse December 2020: साल 2020 में अब मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में नहीं लगेगा। तो आइए जानते हैं कि साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा। इसका समय क्या होगा, और ग्रहण के दौरान आपको किन बातों का विशेष ख्याल रखना होगा।
सूर्य ग्रहण का समय
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020, दिन सोमवार को लगेगा।
ग्रहण का आरंभ काल: 14 दिसंबर सायंकाल 07:03 बजे से।
ग्रहण का समाप्ति काल: 14 दिसंबर 2020, रात्रि 12:23 बजे।
ग्रहण की कुल अवधि लगभग पांच घंटे, बीस मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल
ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा।
सूर्य ग्रहण विशेष बातें
- शास्त्रों में ग्रहण को लेकर कुछ सावधानियां बताई गई हैं जिनका पालन सभी लोगों को करना चाहिए।
- ग्रहण काल के दौरान किसी भी मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती है। इसलिए आप किसी भी मंदिर में प्रवेश न करें और ना ही घर के मंदिर में पूजा-पाठ करें।
- ग्रहण के दौरान पूजास्थल को किसी परदे आदि से ढक दें।
- ग्रहण के सूतक काल लगने के बाद ना तो घर में भोजन पकाना चाहिए और ना ही उसे ग्रहण करें। हालांकि शास्त्रों में बीमार, बूढ़े और बच्चों को इसकी कोई मनाही नहीं है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए। क्योंकि इस दौरान वातावरण में नाकारात्मक शक्तियां प्रभावी रहती हैं। जोकि उन्हें प्रभावित कर सकती हैं।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान लेटना या फिर हाथ-पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए।
- ग्रहण काल में सोना भी वर्जित बताया गया है।
- ग्रहण काल अंधकार का सूचक होता है। इसलिए इस दौरान बाल काटना, नाखून, दाढ़ी-मूछ, घर में कलह और गुस्सा जैसे कार्य बिलकुल भी नहीं करने चाहिए। अन्यथा इसके दुष्परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं।
- शास्त्रों के अनुसार ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जप करते रहें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़कांव कर पूरे घर को अच्छी प्रकार से शुद्ध कर लें। और ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए दान करें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरुर करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS