Solar Eclipse December 2020: इस माह लगने वाले सूर्य ग्रहण का ये है सही समय और स्थान

Solar Eclipse December 2020: इस माह लगने वाले सूर्य ग्रहण का ये है सही समय और स्थान
X
Solar Eclipse December 2020: साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण किस समय और कहां-कहां दिखाई देगा। और यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। तथा इस सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं। तो आइए जानते हैं 14 दिसंबर 2020 को लगने वाले सूर्य ग्रहण की संपूर्ण जानकारी के बारे में।

Solar Eclipse December 2020: साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण किस समय और कहां-कहां दिखाई देगा। और यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। तथा इस सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं। तो आइए जानते हैं 14 दिसंबर 2020 को लगने वाले सूर्य ग्रहण की संपूर्ण जानकारी के बारे में।

ये भी पढ़ें: Solar Eclipse December 2020 : सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या ना करें, जानिए़...


साल 2020 में दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। जिसमें से 21 जून 2020 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। और अब 14 दिसंबर को साल 2020 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना होती है। जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो प्रकृति के साथ -साथ मानव जीवन भी प्रभावित होता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तब सूर्य ग्रहण होता है। साल 2020 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020, दिन सोमवार को लगने वाला है। यह मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अवस्या तिथि को पड़ेगा। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण है। यानि आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। इसमें चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढ‍क लेगा। लेकिन कुछ जगह पर यह खग्रास सूर्य ग्रहण के रुप में भी दिखाई देगा। यानि इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा।

ये भी पढ़ें: Shukra niti: जानिए कैसी पत्नी पर रखें छिपकर नजर, आपका जीवन कर सकती है बर्बाद

सूर्य ग्रहण का समय

यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 14 दिसंबर की शाम को 07:54 बजे से शुरू हो जाएगा। और इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति 14 दिसंबर की मध्य रात्रि के उपरांत यानि 15 दिसंबर को रात 12:23 बजे पर होगी। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग पांच घंटे, नौ मिनट होगी।

कहां दिखाई दे सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण सिर्फ दक्षिणी अमेरिका, साउथ अफ्रीका, अटांर्टिका महाद्वीप तथा प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में माना नहीं जाएगा। लेकिन जिन देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा वहां सूतक व ग्रहण काल में पूरी सावधानी बरतनी होगी। खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Tags

Next Story