Solar Eclipse December 2020: दिसंबर 2020 में लगने वाला सूर्य ग्रहण इन राशियों को करेगा प्रभावित, ये होगे बदलाव

Solar Eclipse December 2020: दिसंबर 2020 में लगने वाला सूर्य ग्रहण इन राशियों को करेगा प्रभावित, ये होगे बदलाव
X
Solar Eclipse December 2020: 14 दिसंबर 2020 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। और इसी दिन सोमवती अमावस्या भी रहेगी। साल 2020 में कुल दो सूर्यग्रहण हैं। जिनमें से 21 जून 2020 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। जोकि भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में भी देखा गया था। और अब 14 दिसंबर 2020 को अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह बहुत ही प्रभावशाली सूर्य ग्रहण है।



Solar Eclipse December 2020: 14 दिसंबर 2020 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। और इसी दिन सोमवती अमावस्या भी रहेगी। साल 2020 में कुल दो सूर्यग्रहण हैं। जिनमें से 21 जून 2020 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। जोकि भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में भी देखा गया था। और अब 14 दिसंबर 2020 को अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह बहुत ही प्रभावशाली सूर्य ग्रहण है। इसका असर हर राशि और हर व्यक्ति ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व में पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण बहुत ही लंबा होगा। साथ ही जब यह सूर्य ग्रहण घटित होगा तो उस समय जो ग्रहों की स्थिति बनेगी वह भी ठीक नहीं है। इसी कारण यह ग्रहण हर राशि की लाइफ में उथल-पुथल करेगा। यह सूर्य ग्रहण अपने साथ कई अजब संयोग भी लेकर आ रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

Also Read: Solar Eclipse December 2020 : सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या ना करें, जानिए़...


14 दिसंबर 2020 को लगने वाला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्में जातकों पर पडोगा। उन्हें ग्रहण के दौरान खास सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा इस दिन चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा। जिस समय यह सूर्य ग्रहण घटित होगा तो उस समय ग्रहों की स्थिति कुछ निम्न प्रकार रहेगी। इस दिन बुध, शुक्र, केतु, सूर्य, चंद्रमा समेत कुल पांच ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। तथा गुरू और शनि मकर राशि में एक ही घर में रहेंगे। और इसके अलावा मंगल मीन राशि में रहेगा। इसलिए यह सूर्य ग्रहण सभी राशियों को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को लगेगा। और इस दिन सोमवार होने की वजह से सोमवती अमावस का पर्व भी रहेगा। इसलिए यह सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है।

इन राशियों के लिए बेहद कष्टकारी रहेगा सूर्य ग्रहण


वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए धन हानि की स्थिति बन रही है। आपको पैसों से संबंधित चिंता बढ़ेगी। और आपकी नौकरी भी जा सकती है। या आपके व्यापार में कोई हानि हो सकती है। आप लोग इस समय लंबी यात्रा करने से भी परहेज करें। और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।


वृश्चिक

यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने वाला है इसलिए इनके लिए तो यह सूर्य ग्रहण बेहद कष्टकारी रहेगा। आप लोगों को अपयश मिल सकता है। आपको किसी प्रकार का रोग भी लग सकता है। आप लोगों को चोट आदि लगने की भी संभावना है। आपके घर में कलह की स्थिति भी बन सकती है। इस समय आप जो भी काम करें तो बहुत सोच समझ कर ही करें।

Tags

Next Story