Somvar Ke Upay: सोमवार के दिन जो करते हैं ये 6 काम, धनवान होने के साथ भोलेनाथ की होती है अपार कृपा!

भगवान शिव अपने भक्तों की काफी जल्दी सुन लेते हैं। इन्हें लेकर ऐसा कहा जाता है कि ये किसी भी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाते हैं, जो सच्चे मन से एक बार भोलेनाथ को पुकारता है उसके हर संकट दूर हो जाते हैं। हिन्दू धर्म की मानें तो सभी देवी-देवताओं के नाम कोई न कोई दिन समर्पित है। इनमें सोमवार का दिन भोलेनाथ के नाम समर्पण हैं। खासतौर पर शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन अगर कोई व्रत करने के साथ इनके मंत्र का जाप और पाठ करता है तो किसी में इतनी शक्ति नहीं है जो आपकी तरक्की होने से रोक सके।
ज्योतिष की मानें तो सोमवार के दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति की हर समस्या दूर हो सकती हैं। इनमें शादी को लेकर आ रही समस्याएं, घर में कलेश, आर्थिक दिक्कत, शारारिक समस्या आदि शामिल है। आज हम आपको सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप उस काम को सोमवार के दिन अपनाते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको अपनी जिंदगी में बदलाव नजर आने लगेंगे। साथ भगवान शिव की भी खास कृपा मिलेगी। आइए सोमवार के दिन किए जाने वाले उपाय बताते हैैं...
सोमवार के दिन ये काम करना शुभ
- सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
- सोमवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
- भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए सोमवार के दिन सफेद या हरे रंग के वस्त्र पहनें।
- सोमवार के दिन पूजा करते समय साबूत अक्षत (चावल) जरूर अर्पित करें।
- सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, दही और शकर का दान करना लाभकारी होता है।
- सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने के दौरान उनको शक्कर, घी और गेंहू के आटे का बना भोग जरूर लगाएं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS