Somvar Vrat : सोमवार व्रत कल, आप भी जानिए इसका ये खास महत्व

Somvar Vrat : सोमवार व्रत कल, आप भी जानिए इसका ये खास महत्व
X
  • हिन्दू धर्म (Hindu Dharm) में सोमवार (Somvar) का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है।
  • सोमवार व्रत (Somvar Vrat) रखने के लाभ और व्रत का महत्व (Labh Aur Mahatv)
  • भगवान शिव ज्ञान के लौकिक गरु हैं और ब्रह्मांड की सभी बुराईयों का नाश करते हैं।

Somvar Vrat : हिन्दू धर्म में हर दिन का एक अलग महत्त्व होता है, सोमवार (Somvar) का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है इस दिन उपवास या व्रत रखने से क्या लाभ है और इस दिन के व्रत का क्या महत्त्व है आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें : Swapan Shastra : अगर आपको भी आते हैं डरावने सपने तो करें इन वस्तुओं का दान

सोमवार के दिन जो व्रत किया जाता है वह भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव ज्ञान के लौकिक गरु हैं और ब्रह्मांड की सभी बुराईयों का नाश करते हैं। सोमवार के दिन यदि हम भगवान शिव की उपासना करते हैं तो वे प्रसन्न होकर हमें मनोवांछित वरदान प्रदान करते हैं।

नए घर में प्रवेश करने एवं विवाह संबंधी प्रबंध के लिए तथा खेल से संबंधित कार्यों के लिए सोमवार को सबसे उपयुक्त दिन माना जाता है। सोमवार का व्रत या उपवास सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त होने तक रखा जाता है। शिव भक्त सोमवार के दिन शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करना भी पसंद करते हैं। सावन के महीने में सोमवार व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : चैत्र नवरात्रि डेट और घटस्थापना का महत्व, जानें

ऐसा माना जाता है कि सोमवार का व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं और सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और उसे सदबुद्धि की प्राप्ति होती है। यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए उत्तम पति प्राप्त करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

इस व्रत से जुड़ी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं उनमें से पहली कहानी है कि एक गरीब ब्राह्मण ने सोमवार का व्रत रखा और उसे असीम धन की प्राप्ति हुई। दूसरी कहानी एक धनवान साहूकार की है। जब साहूकार को लंबे समय तक पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी, तब सोमवार व्रत के प्रभाव से ही उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इसमें ये भी कहा जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से मृत्यु को प्राप्त हुए पुत्र को पुन: जीवनदान मिला था।

इस प्रकार सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा व्रती लोगों पर हमेशा बनी रहती है और भोलेनाथ की कृपा से उनका व्रत करने वाले लोगों की सभी मुराद पूरी हो जाती हैं। जो भी व्यक्ति सोमवार का व्रत रखता है वह मृत्यु के उपरान्त शिव लोक को प्राप्त होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story