सोमवार के दिन करें बस ये काम, महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

हमारे ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में इस सृष्टि में घटने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना का संबंध हमारे जीवन से जोड़कर देखा जाता है और फिर कुछ विशेष गणनाओं के आधार पर उन घटनाओं का हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है, इसका आंकलन किया जाता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं। जिन्हें वार कहते हैं। रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार इन सात दिनों के विशिष्ट नाम हैं। जोकि उन ग्रहों के नाम पर रखे गए हैं जिन्हें अपनी आंखों से देख सकते हैं। हर वार का संबंध किसी ना किसी देवता की उपासना से जुड़ा हुआ है। जिस देवता का वार होता है उस दिन उस देवता की शक्ति अधिक सक्रिय होती है और यदि हम उस देवता से संबंधित नियमों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें ये जानना जरुरी है कि किस दिन किस देवता की उपासना की जानी चाहिए, कौन से काम करने चाहिए। वहीं ज्योतिष की मानें तो सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। तो आइए जानते हैं सोमवार के दिन क्या काम करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2022 : आमलकी एकादशी के दिन कर लें ये काम, संवर जाएगी आपकी किस्मत
सोमवार व्रत के उपाय
सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार भगवान शिव की आराधना का दिन माना जाता है। वैसे तो इस दिन का अधिपति सोम यानी कि चंद्र भी है। इसलिए इसका नाम सोमवार रखा गया है। इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रमा दोनों की ही आराधना की जाती है। और व्रत रखा जाता है।
- सोमवार को शिवजी के लिए रखे जाने वाले व्रत शीघ्र फलदायी होते हैं। इसलिए शिवजी के भक्त इस अपनी किसी सद्इच्छा की पूर्ति के लिए तथा सुख-समृद्धि और शांति के लिए सोमवार का व्रत अवश्य रखें।
- सोमवार के दिन किसी भी आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर जाने से पहले आइना जरुर देखें। इससे आपके काम बिना किसी रूकावट के संपन्न हो जाएंगे और आपको यश भी मिलेगा।
- वैवाहिक जीवन सुखमय हो तथा अच्छा जीवनसाथी मिले इस कामना के साथ कुंवारी लड़कियां विशेष रूप से सोमवार का व्रत रखती हैं।
- ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन को विशेष रूप से भगवान शिव और चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस दिन वे सभी काम करने चाहिए जोकि भगवान शिव को प्रिय हैं।
- भगवान शिव के मंदिर में जाकर इस दिन गंगाजल अर्पित करना चाहिए और भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिस बेलपत्र, धतूरा आदि को जरुर चढ़ाना चाहिए।
- सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- सोमवार के दिन भगवान शिव को चंदन का लेप भी लगाना चाहिए।
- इस दिन भगवान शिव को आटे की पंजीरी का भोग भी लगाना चाहिए।
- रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य भी अवश्य देना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
- भगवान शिव को सफेद वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुएं जैसे कि दूध, दही, सफेद फूल आदि को विशेष रूप से भगवान शिव को अर्पित करें और सफेद वस्तुओं का ही भोग लगाकर आप भी उन्हें अवश्य प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
- ऐसा करने से शिवजी की कृपा आपके ऊपर अवश्य बरसेगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS