Somvati Amavasya 2023 Date And Time: फरवरी में कब है सोमवती अमावस्या? जानें स्नान का सही मुहूर्त और क्या है महत्व

Somvati Amavasya 2023 Date And Time: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि काफी महत्व रखती है। अभी माघ मास का महीना चल रहा है। उसके बाद 6 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा। इस साल फाल्गुन मास की अमावस्या को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता है। कालसर्प दोष पूजा करने के लिए अमावस्या का दिन भी उपयुक्त दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि कई अनुष्ठान केवल अमावस्या तिथि को ही किए जाते हैं। सप्ताह के सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या और शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
सोमवती अमावस्या 2023 का मुहूर्त और संयोग (Somvati Amavasya 2023 Muhurat)
सोमवती अमावस्या 19 फरवरी 2023 को 4:18 PM पर शुरू हो रही है और अगले दिन 20 फरवरी 2023 दिन सोमवार को दोपहर 12:35 मिनट तक है। उदयातिथि के अनुसार, 20 फरवरी को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। पंडित जी पवन शास्त्री के मुताबिक, सोमवती अमावस्या हर साल दो से तीन बार पड़ती है। साल 2023 में तीन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस साल फाल्गुन, सावन और कार्तिक मास में सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।
सोमवती अमावस्या का महत्व (Significance of Somvati Amavasya)
सोमवती अमावस्या का महत्व महाभारत काल से जुड़ा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में भीष्म ने युधिष्ठिर को सोमवती अमावस्या का महत्व समझाया था। भीष्म ने महत्व बताते हुए कहा था कि सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति का मन निर्मल हो जाता है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और दुखों से छुटकारा मिल जाता है। सोमवती अमावस्या पर गंगाजल और कच्चे दूध से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस विशेष दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। सोमवती अमावस्या का दिन करवाचौथ के समान माना गया है।
साल 2023 में कब-कब सोमवती अमावस्या ? (When is Somvati Amavasya 2023)
1. फाल्गुन अमावस्या - 20 फरवरी 2023 (दिन सोमवार)
2. श्रावण अमावस्या - 17 जुलाई, 2023 (दिन सोमवार)
3. कार्तिका अमावस्या - 13 नवंबर 2023 (दिन सोमवार)
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS