Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर करें विशेष उपाय, जानें कब है ये तिथि

Somvati Amavasya: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। प्रत्येक महीने में अमावस्या और पूर्णिमा की तिथि आती है। व्रती हरेक महीना कोई न कोई व्रत जरूर रखती है। वहीं, इस सावन महीने में भी अमावस्या तिथि पड़ने वाली है। इस सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या का एक अलग ही महत्व है। इस सावन के साल में सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। इसके साथ ही सावन महीने की इस अमावस्या (Somvati Amavasya) को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। वहीं, इस साल सोमवती अमावस्या पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन स्नान-दान (Bath Donation) करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही, पुण्य की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कि कब है सोमवती अमावस्या...
कब है सोमवती अमावस्या
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस साल सोमवती अमावस्या 16 जुलाई, 2023 को रात 10:08 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 18 जुलाई, 2023 दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। इसके साथ ही हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 जुलाई, 2023 को सोमवती अमावस्या सोमवार को है।
ये भी पढ़ें... घर में कपूर के पौधे लगाने का क्या है फायदा, जानें वास्तु शास्त्र के टिप्स
सोमवती अमावस्या का महत्व
सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान करने का एक विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती (Lord Bholenath and Maa Parvati) की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ती होती है। साथ ही अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही लाभकारी होता है। अमावस्या के दिन भगवान शिव को रुद्राभिषेक करने से हर तरह की संकटों से निजात मिलती है। व्यक्ति के जीवन में सुख की प्राप्ती होती है। बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS