Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या के दिन ये चार चीज जरूर करें, जीवन में बढ़ेगी खुशहाली

Somvati Amavasya 2023: अमावस्या को सनातन धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार सोमवती अमावस्या देवो के देव महादेव को समर्पित सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। सोमवती अमावस्या इस बार 17 जुलाई, 2023 को है। वहीं, इस व्रत को पूरी निष्ठा और विधि-विधान से रखने से उपासक के जीवन से सारे कष्ठ दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही घर-परिवार में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। भगवान भोलेनाथ की अपार कृपा होती है। दरअसल, सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) के दिन उपासक को ये चार चीज जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा, सोमवती अमावस्या के दिन ही हरियाली अमावस्या भी है। ऐसे में ये दिन और ही बहुत खास हो जाता है। इसके साथ ही सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का भी दिन है।
भगवान भोलेनाथ की करें पूजा-अर्चना
दरअसल, इस दिन महादेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। महादेव को बेलपत्र, भांग, धतुरा और दूध से अभिषेक जरूर करें। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें।
पीपल के पेड़ पर जलाएं दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर दीपक जलाना चाहिए और लौंग भी चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही पेड़ की परिक्रमा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष दूर हो जाते हैं।
आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं
शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन नदी या फिर तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें... सोमवती अमावस्या पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानें इसका महत्व
कुत्ते को भी खिलाएं रोटियां
हिन्दू पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन कुत्ते को रोटियां खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन कुत्ते को रोटियां खिलाने से सारी बीमारियां दूर हो जाती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS