Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या के दिन बन रहा ये है खास योग, करें इस विधि-विधान से पूजा

Somvati Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अमावस्या की तिथि 20 फरवरी 2023 सोमवार के दिन है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व माना जाता है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। एक साल में सोमवती अमावस्या लगभग एक या दो बार ही पड़ती है। हिंदू धर्म में इस पर्व का महत्व विवाहित स्त्रियों के लिए खास है। वे इस दिन अपने पतियों की लंबी आयु के लिए उपवास रखती है और विधि-विधान से पूजा करती है।
क्या है सोमवती अमावस्या की पूजा-विधि
सोमवती अमावस्या विवाहित महिलाओं के लिए खास होती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाओं को प्रात:काल उठकर गंगाजल से स्नान करना चाहिए। स्नान-ध्यान कर पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन भगवान शिव की पूजन करने से चंद्रमा मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। इस दिन गायत्री मंत्र का जाप भी करना चाहिए। सोमवती अमावस्या के दिन अगर विवाहित महिलाएं उपवास कर रही हैं तो पूजा करते समय इसका संकल्प लें और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। इस दिन अपने पूर्वजों के नाम से तर्पण व दान करें। ऐसा करना इस दिन शुभ माना जाता है। साथ ही किसी जरूरतमंद को दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
माना गया है कि इस दिन माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। सोमवती अमावस्या के दिन बरगद, केला, तुलसी, पीपल और नींबू के पेड़ का वृक्षारोपण भी करना चाहिए। इससे आपके जीवन में हरियाली बनी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS