Somvati amavasya: 14 दिसंबर को करें ये उपाय, घर में बढ़ेगा धन और ऐश्वर्य

Somvati amavasya: 14 दिसंबर को करें ये उपाय, घर में बढ़ेगा धन और ऐश्वर्य
X
Somvati amavasya: 14 दिसंबर 2020 के दिन सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या यानि कि बड़ी अमावस्या है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको पुण्य की प्राप्ति तो होगी ही और उसके साथ-साथ आपके ऐश्वर्य और धन-धान्य तथा सुख -संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है। मार्गशीर्ष अमावस्या के इस पावन अवसर पर आपके द्वारा किए जाने वाले तीन उपाय इस दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

Somvati amavasya: 14 दिसंबर 2020 के दिन सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या यानि कि बड़ी अमावस्या है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको पुण्य की प्राप्ति तो होगी ही और उसके साथ-साथ आपके ऐश्वर्य और धन-धान्य तथा सुख -संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है। मार्गशीर्ष अमावस्या के इस पावन अवसर पर आपके द्वारा किए जाने वाले तीन उपाय इस दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अगर आपने इन उपायों को किया तो आपको बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। तथा साथ ही साथ आपके पितृ प्रसन्न होंगे। और पितृ दोषों से आपको मुक्ति मिलेगी। जिन लोगों के ऊपर पितृ दोष होता है उन लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवती अमावस्या बड़ी अमावस्या मानी जाती है। इस दिन सूर्य की उपासना विशेष रूप से की जाती है। जबकि इस बार तो अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भी है। और इस दिन पूजा-अर्चना व उपाय आदि करने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। तो आइए जानते हैं कि इस दौरान कौन से तीन उपाय करने से आपको अपने जीवन में लाभ मिलता है। जिससे आपकी उन्नति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

Also Read: Jyotish shastra: महिलाओं को कभी खोल कर नहीं रखने चाहिए अपने बाल, जानिये क्यों

मार्गशीर्ष अमावस्या के उपाय

1. भगवान सूर्यदेव की पूजा

14 दिसंबर 2020 को अमावस्या के दिन स्नान आदि करने के बाद में आप तांबे के लोटे में जल भरे। और उसमें गंगाजल, अक्षत और लाल पुष्प डालें। तथा भगवान सूर्यदेव को जल अर्पण करें। भगवान सूर्यदेव को जल देने से पुत्र, धन, सुख, समद्धि आदि सबकुछ प्राप्त हो जाता है। इस दिन सूर्यग्रहण शाम 07:10 बजे से प्रारंभ होगा। और रात्रि 12:23 बजे पर समाप्त होगा। यह ग्रहण वर्ष 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण है। इस उपाय को करने के बाद वर्ष 2021 में आपको कई बड़ी कामयाबी मिलेंगी। और भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Also Read: भोजन का आपके मन पर क्या असर होता है, जानिए...

2. ग्रहण काल का उपाय

सूर्य ग्रहण जिस समय पड़ रहा हो, यानि 14 दिसंबर 2020 को शाम के समय के बाद रात्रि में ग्रहण काल के दौरान आप भगवान के समाने घी का दीपक जलाकर किसी भी मंत्र का जप करें। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन फिर भी आप धन प्राप्ति के लिए, रोग निवारण के लिए, पितृ शांति के लिए और पुत्र प्राप्ति के लिए मंत्र का जप कर सकते हैं। इस दौरान आप जिस भी मंत्र अथवा देवता की पूजा करेंगे। वह मंत्र शीघ्र फलीत होगा और वह देवता भी आपकी मनोकामना को पूर्ण करेगा। और इस दौरान किए गए मंत्र जप का प्रभाव भी आपके जीवन में अधिक दिखाई देगा। तथा ग्रहण समाप्त होने पर आपको गेहूं और नारियल का दान भी अवश्य करना चाहिए। तथा आप चावल भी दान कर सकते हैं। गेहूं, नारियल, गुड़ और चावल का दान करना इस दौरान बहुत शुभ माना जाता है।

Also Read: Vashikaran Mantra: लौंग के साथ ऐसे करें मंत्र का जप, आप जिसे चाहेंगे वहीं स्त्री आपकी मानेगी बात

3. गोमाता की सेवा और पितृों का तर्पण

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन आप गोमाता की सेवा करें। इस दिन आप गोमाता को स्नान कराकर कुछ भोजन, चारा इत्यादि कुछ ना कुछ अवश्य खिलाएं। और उसके बाद में आप पितृों का तर्पण करें। और तर्पण के दौरान अपने पितृों का ध्यान करते हुए कामना करें कि आपके द्वारा किया हुआ तर्पण आपके पितृ स्वीकार करें। इस उपाय को करने से आपके पितृ दोष का निवारण हो जाएगा। और आपके पितृ प्रसन्न होंगे। और आपकी प्रत्येक मनोकामना को पितृ पूरी करते हैं।

अमावस्या और सूर्यग्रहण के ये तीनों उपाय आप जरुर करें। यह उपाय बहुत ही प्रभावी उपाय हैं। जिनकों करने से आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। और आपके घर में धन-धान्य, संतान, सुख, वैभव, ऐश्वर्य, यश की वृद्धि होती है।

Tags

Next Story