सामुद्रिक शास्त्र: फेस का शेप देखकर जानें अपनी और दूसरों की खासियत

ज्योतिष के अंर्तगत अनेक प्रकार की विद्याएं प्रचलित हैं। जिनमें हस्तेरखा अध्ययन, स्वप्न ज्योतिष, कुंडली अध्ययन, सामुद्रिक शास्त्र आदि प्रमुख हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की जानकारी दी गई है। यहां जानिए इसी शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के चेहरे का शेप देखकर कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती है।
1. शेप फेस ओवल (Oval)
शेप फेसओवल शेप फेस यानी अंडे के समान आकार। जिन लोगों के चेहरे का शेप अंडाकार होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका स्वभाव संतुलित रहता है यानी हर अच्छी-बुरी स्थिति में ये लोग खुद को नियंत्रित रखते हैं। यदि किसी स्त्री का चेहरा ओवल शेप है तो कला के क्षेत्र में उसकी विशेष रुचि रहती है। ये लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं।
2. शेप फेस लॉन्ग (long)
शेप फेसजिन लोगों का चेहरा लंबा और पतला होता है, वे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी अहंकार भी आ जाता है, इसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है। ये लोग हमेशा व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं।
3. शेप फेस ट्राएंगल (Triangle)
शेप फेसयदि किसी व्यक्ति का चेहरा त्रिकोण के समान दिखाई देता है तो ऐसे लोग शारीरिक रूप से दुबले-पतले हो सकते हैं। ये लोग हर काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर भी अधिक गुस्सा आ सकता है। इनके कार्य करने की शैली काफी रचनात्मक होती है।
4. शेप फेस स्क्वेयर (Square)
शेप फेसस्क्वेयर शेप यानी चौकोर चेहरा। जिन लोगों का चेहरा चौकोर दिखाई देता है, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर करने का रास्ता आसानी से खोज लेते हैं। ये लोग दूसरे लोगों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं। इन लोगों के स्वभाव में क्रोध भी रहता है।
5. शेप फेस राउंड (Round)
शेप फेसजिन लोगों के फेस का शेप राउंड यानी गोल होता है, वे लोग काफी संवेदनशील होते हैं। इन लोगों का प्रेम प्रसंग स्थिर और सुखद रहता है। ये लोग खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखते हैं। और ये लोग दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS