जानिए सोमवार को जन्में लोगों की खासियत

प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व होता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के वार से आप उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। सप्ताह सात दिनों से बना होता है। और उन प्रत्यके दिनों के कारक ग्रह अलग-अलग होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति का जन्म जिस वार में भी होता है। उस वार के कारक ग्रह उस व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर प्रभाव डालते हैं। और यह प्रभाव उस व्यक्ति पर जीवन पर्यन्त रहता है। तो आइए आप भी जानिए सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों के लकी नंबर, लकी कलर, लकी दिन, व्यक्तित्व और स्वभाव के बारें में खास बातें।
सोमवार के दिन जन्में लोगों के लकी नंबर, लकी कलर
लकी नंबर -2
लकी कलर- सफेद
लकी दिन- सोमवार, शुक्रवार, रविवार
सोमवार के दिन जन्में लोगों का स्वभाव
सोमवार को जन्मे लोग बहुत हंसमुख किस्म के होते हैं। और ये लोग बहुत मीठा बोलते हैं। इन लोगों में खुद को हर हाल में ढालने की क्षमता होती है। अर्थात ये लोग किसी भी तरह की परेशानी का सामना करने में सक्षम होते हैं।
जिन लोगों का जन्म सोमवार को होता है, वे लोग बहुत बुद्धिमान और कलात्मक होते हैं। और साथ ही ये लोग बहुत साहसी भी होते हैं।
जिन लोगों का जन्म सोमवार को होता है उन्हें सर्दी-खांसी और कफ की थोड़ी-बहुत परेशानी रहती है। ये लोग अपने जीवन में किसी भी समस्या का सामना आसानी से कर लेते हैं।
सोमवार का दिन चंद्रमा का माना जाता है। जिन लोगों का जन्म सोमवार को होता है वे लोग छोटे कद के और बड़ी-बड़ी आंखों वाले होते हैं।
सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों को 9,12 और 27 वर्ष की आयु में परेशानी हो सकती है। वैसे तो इनका जीवन बहुत ही ऐशो-आराम से व्यतीत होता है।
सोमवार को जन्म लेने वाले पुरूषों का व्यवहार महिलाओं के प्रति बहुत ही शालीन और शांत होता है।
सोमवार के दिन जन्में लोगों का करियर
सोमवार को जन्म लेने वाले जातका को पर्यावरण के क्षेत्र में, समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में, पानी से जुड़े रोजगार, जैसे मत्स्य पालन या मछली का व्यवसाय, पत्थरों का व्यवसाय, कपड़ों का कारोबार अधिक फलता है।
सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों के लिए सफेद रंग शुभ होता है। इसलिए करियर के हिसाब से जब भी ये लोग कहीं बाहर जाएं तो एक सफेद रूमाल अपने साथ रखें। और करियर के लिए उस क्षेत्र को चुनें जिसमें सफेद रंग की प्रधानता हो।
सोमवार के दिन जन्में लोगों का प्यार
सोमवार के दिन जन्मे लोगों के जीवन में प्यार का बहुत महत्व होता है। ये लोग प्रेम के प्रति बहुत सतर्क रहते हैं। ये लोग एक बार जिससे प्रेम करते हैं उसके प्रति बहुत ईमानदार रहते हैं। सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का मन प्रेम विवाह करने के लिए तत्पर पर रहता है। और अगर किसी कारणवश इनका प्रेम विवाह नहीं हो पाता है तो ये लोग जीवन भर अपने पहले प्यार के बारे में ही सोचा करते हैं। और इसके बाद खुद को संभाल भी लेते हैं। सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों के जीवनसाथी में थोड़ा-बहुत अहम भी होता है। और इस दिन जन्में लोगों के जीवनसाथी में अपनी चलाने की आदत होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS