Ekakshi Nariyal Ke Totke: एकाक्षी नारियल के बेहद ही चमत्कार हैं ये टोटके, जानें इसके आसान उपाय

Ekakshi Nariyal Ke Totke: एकाक्षी नारियल के बेहद ही चमत्कार हैं ये टोटके, जानें इसके आसान उपाय
X
Ekakshi Nariyal Ke Totke: क्या आपको पता है सबसे ज्यादा शुभ एकाक्षी नारियल होता है। तो आइए जानते हैं शुभ एकाक्षी नारियल के बारे में...

Ekakshi Nariyal Ke Totke: सनातन धर्म में नारियल का बहुत ही विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के प्रत्येक मांगलिक कार्य या अन्य शुभ कार्यों में नारियल का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है नारियल को श्रीफल नहीं कहा जाता है। श्रीफल बहुत ही शुभ होता है। नारियल को पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है सबसे ज्यादा शुभ नारियल कौन होता है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं शुभ नारियल के बारे में...

माता लक्ष्मी का रूप माना गया है एकाक्षी नारियल

शास्त्रों के अनुसार, नारियलों में सबसे शुभ एकाक्षी नारियल को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है एकाक्षी नारियल का मिलना बहुत ही दुर्लभ होता है। कहा जाता है कि जिसका भाग्य प्रबल होता है उसे ही एकाक्षी नारियल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस जातक के पास एकाक्षी नारियल होता है उसके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार, एकाक्षी नारियल को कभी नहीं तोड़ना चाहिए। एकाक्षी नारियल को तोड़ने से जातक की जीवन में आर्थिक संकट आने लगता है।

एकाक्षी नारियल के उपाय

शास्त्रों के अनुसार, एकाक्षी नारियल को तोड़ना नहीं चाहिए। ऐसी मान्यता है कि एकाक्षी नारियल को विशेष मुहूर्तों जैसे रवि-पुण्य, गुरु-पुण्य, ग्रहण काल आदि जैसे शुभ मुहूर्तों में एक रेशमी कपड़ा लेकर उस एकाक्षी नारियल को बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इसके बाद इसका रोज पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story