Shani Dev Statue: घर में नहीं रखनी चाहिए शनिदेव की प्रतिमा, जानें कारण

Shani Dev Statue: घर में नहीं रखनी चाहिए शनिदेव की प्रतिमा, जानें कारण
X
Shani Dev Statue: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सनातन धर्म में पूजा-पाठ का एक अलग ही महत्व है। जीवन में पूजा-पाठ इसलिए नहीं किया जाता है कि धन की प्राप्ति हो, बल्कि पूजा-पाठ इसलिए भी किया जाता है ताकि घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। क्या आप जानते हैं कि घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा को क्यों नहीं रखा जाता है। पढ़िये इसके पीछे की वजह...

Shani Dev Statue: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सनातन धर्म में पूजा-पाठ का एक अलग ही महत्व है। भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा करने से आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। जीवन में पूजा-पाठ इसलिए नहीं किया जाता है कि धन की प्राप्ति हो। पूजा-पाठ इसलिए भी किया जाता है ताकि घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। घर में सभी सदस्य सुख-शांति से रहे। ज्योतिष शास्त्र में ये भी बात बताई गई है कि पूजा करने के दौरान किन चीजों का हमें ध्यान रखना चाहिए। वहीं, कुछ ऐसे भी देवताओं के बारे में बताया गया है, जिनकी प्रतिमा घर के मंदिर में नहीं होनी चाहिए। इन्हें देवताओं में शनिदेव भी शामिल हैं। आपने भी नोटिस किया होगा कि घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं होती है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं। अगर इसके कारण से अनजान हैं तो बताते हैं कि घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा को रखना वर्जित क्यों बताया गया है।

इसलिए घर में नहीं रखनी चाहिए शनिदेव की प्रतिमा

पौराणिक कथाओं की मानें तो अपने घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। इसके पीछे का कारण शनिदेव को मिला श्राप बताया गया है। भगवान शनिदेव को श्राप दिया गया था कि जो भी व्यक्ति उनकी प्रतिमा को अपने घर के मंदिर में रखेगा, उसकी परेशानी बढ़ेगी। हालांकि अगर घर के बाहर किसी मंदिर में शनिदेव की पूजा की गई तो शनिदेव की भक्त पर कृपा होगी। शनिदेव की पूजा के कुछ नियम भी बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, आप अगर शनिदेव के मंदिर जाते हैं, तो उस समय शनिदेव के पैरों को नहीं देखना चाहिए। उनसे आंख से आंख मिलाकर दर्शन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें... बारिश के मौसम में सूर्य भगवान के नहीं होते हैं दर्शन, इस समय ऐसे करें अर्ध्य

घरों में इनकी भी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए

मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव के साथ-साथ राहु-केतु और भौरव के साथ नटराज के प्रतिमा भी अपने घरों में नहीं रखनी चाहिए। इनकी पूजा घर के बाहर ही किसी मंदिर में की जाती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story