Sun Half: सूर्य भगवान को इस समय चढाएं जल, जो मांगोगे वो मिलेगा

Sun Half: सूर्य भगवान को इस समय चढाएं जल, जो मांगोगे वो मिलेगा
X
Sun Half: सूर्य भगवान को जल चढ़ाना सनातन धर्म में एक विशेष परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव को जल चढ़ाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

Sun Half: सूर्य भगवान को जल चढ़ाना सनातन धर्म में एक विशेष परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव को जल चढ़ाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। सूर्य भगवान को अर्घ देना एक पूजा-पाठ का ही हिस्सा है। इसी के साथ इस रिपोर्ट में जानेंगे कि भगवान सूर्य को किस समय जल चढ़ाना शुभ होता है। साथ ही इसका विधि-विधान क्या है।

हिन्दू शास्त्र में कई ऐसे प्राचीन रीति-रिवाज हैं, जिसका बहुत ही महत्व बताया गया है। उन्हीं में से एक है सूर्य भगवान को जल चढ़ाना। ऐसा करने से शारिरिक शांति ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। घर-परिवार में बिगड़े हुए कार्य भी बन जाते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य को अर्घ्य उसी समय देना चाहिए जब सूर्योदय होता है। इस शुभ कार्य से पहले व्यक्ति को शुद्ध रूप से स्नान करना चाहिए और सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए।

अगर व्यक्ति उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाता है तो कई तरह के लाभ होने की संभावना रहती है। कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, कभी भी व्यक्ति को सूर्य मध्याह्न अवस्था में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। दरअसल, इस समय को अभिजीत मुहूर्त कहा जाता है। वहीं, इस मुहूर्त में कोई पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं, इस समय मंदिर भी बंद रहते हैं, इसलिए सूर्य भगवान को भी सुबह के समय ही जल चढ़ाना बेहद शुभ होता है।

ये भी पढ़ें... इस सावन भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, 19 साल बाद बन रहा ये संयोग

रविवार को जल चढ़ाना बेहद शुभ

सूर्य भगवान को जल चढ़ाने का बेहद शुभ दिन रविवार को माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अगर व्यक्ति नियमित रूप से सूर्य को जल न भी चढ़ाता हो, तो भी व्यक्ति को रविवार के दिन जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य भगवान की कृपा बनी रहती है और शरीर ऊर्जावान रहता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story