Sun transits 2020: सूर्य के गोचर से किस राशि के जातक होंगे मालामाल, और किस राशि के जातकों का होगा नुकसान, आइए जानें

सूर्य के गोचर को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोग संक्रांति के नाम से भी जाते हैं। आज 16 जुलाई, दिन बृहस्पतिवार से सूर्यदेव मकर राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को ही सूर्य का गोचर कहा जाता है। आज 16 जुलाई दिन बृहस्पतिवार से सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य को सभी नवग्रहों का राजा माना जाता है। तथा सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह भी कहा जाता है। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। तो आइए जानते है कि सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन (गोचर) से कौन सी राशि होगी मालामाल और किस राशि का होगा नुकसान।
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। मेष राशि वालों को फायदा होगा। मेष राशि के जातकों की संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के संकेत दिख रहे है। इस राशि के जातक यदि नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिलने के आसार हैं। इस राशि के जातकों को समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी
वृष राशि
सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। बृष राशि के जातकों को भी सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से फायदा होगा। इस राशि के जातक जिस भी क्षेत्र में अपने प्रयास कर रहे हैं, उनके द्वारा किए गए ये प्रयास उन्हें सफलता दिलाएंगे। इन जातकों को नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, इससे इनके व्यापार को नई दिशा मिलेगी। ये लोग निडर होकर कार्य कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के जोश और उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के धन भाव में होगा। मिथुन राशि के जातकों को भी सूर्य के गोचर से फायदा होने वाला है। परन्तु इन जातकों को अपनी वाणी में परिवर्तन करना होगा। कठोर वाणी होने से नुकसान की आशंका है। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना साकार होती दिख रही है। इस गोचर काल में मिथुन राशि वालों के धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा।
कर्क राशि
सूर्य के गोचर से कर्क राशि के जातकों को भी फायदा होगा। इस राशि के जातकों के नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी कर्क राशि वालों से बेहद प्रभावित होंगे। और पदोन्नति मिलने की संभावना भी बन सकती है। स्वभाव में क्रोध पर काबू रखें। इस राशि के जातकों के स्वभाव में आक्रामकता का भाव दिख सकता है। वैवाहिक जीवन में इनके इस स्वभाव के कारण नकारात्मक असर पड़ सकता है।
सिंह राशि
सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में है। इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इन जातकों को ना अधिक फायदा होगा और ना ही अधिक नुकसान। इस राशि के जातक इस दौरान अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। इस दौरान सूर्य सिंह राशि के व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। जिस कारण सिंह राशि के जातकों के खर्च बढ़ जाएंगे। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला है। सूर्य कन्या राशि वाले जातकों के लाभ भाव में प्रवेश होगा। कन्या राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं। इन जातकों की आमदनी बढ़े सकती है। समाज में कन्या राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को भी फायदा मिलेगा। इनके दशम भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इन जातकों की कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां समाप्त होंगी। गोचर के दौरान सूर्य आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को भी अनुकूल फायदा होगा। इस राशि के जातकों के भाग्य भाव मे सूर्य का गोचर होने वाला है। जिससे इस राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। इनके द्वारा लिए गए निर्णय अनुकूल होंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते दिख रहे हैं। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होगी।
धनु राशि
सूर्य का गोचर आपके आठवें घर में होगा। धनु राशि के जातकों को फायदा मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। धन हानि के भी योग बन रहे है इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। ये जातक अपनी वर्तमान परिस्थितियों से बेचैन रहेंगे। मानसिक तनाव इन जातकों पर हावी हो सकता है। धनु राशि वालों को सावधानी बरतने की जरुरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का इस गोचर काल में नुकसान हो सकता है। इस अवधि में सूर्य आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। इन जातकों को ज्यादा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यापार के लिए परिस्थितियां सामान्य रह सकती हैं।
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जातकों के छठे भाव में होगा। इस राशि के जातकों अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को भी मात देने में आप सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी के फैसले इस राशि के जातकों के हित में हो सकते हैं।
मीन राशि
सूर्य का गोचर मीन राशि वालों के संतान भाव में होगा। इस गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है। इस राशि के जातकों मिले-जुले परिणाम ही मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। संतान को कष्ट हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS