lal kitab: आर्थिक तंगी दूर करने के ये अचूक टोटके, आप भी जानिए...

lal kitab: आज प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी रूप से परेशान है। लोग मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। काम को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करते हैं फिर भी आफिस में सीनियर को खुश नहीं कर पाते। बॉस हमेशा नाराज रहता है। घर में पैसों की समस्या ने घर कर लिया है। क्या आपके जीवन में भी इस तरह की परेशानियां हैं। तो हो सकता है कि आप कोई ऐसी गलती कर रहे हों जो आपकी मेहनत और लग्न पर पानी फेरने का काम कर रही है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें करने से आप कुछ ही दिनों के भीतर ही अपने भाग्य को बदल सकते हैं।
Also Read:Lal kitab: बीमारी दूर करने के उपाय, जानिए...
1. कभी भी सूर्यास्त के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को दूध, दही और प्याज नहीं देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने भाग्य में बाधक बनते हैं।
2. सफलता की ओर बढ़ने के लिए महीने में एक बार अपने आफिस में या अपनी दुकान में मिठाई बांटें। यही नहीं इस मिठाई को आप अपने कर्मचारियों के साथ बैठकर भी खाएं। ऐसा करने से आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस टोटके को आप तीन महीने में एक बार भी कर सकते हैं।
Also Read: Jyotish shastra: परीक्षा में पास होने का अचूक उपाय
3. भूल से भी कभी अपने घर के मेनगेट के सामने कुड़ेदान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी आपके घर के दरवाजे से ही लौट जाएगी। और आपके परिवार में आर्थिक तंगी अपनी जगह बना लेगी।
4. धन लाभ के लिए आप अपने घर के मंदिर में एक साफ पानी से भरा कलश रखें। आप चाहें तो दो या तीन दिन में भी इस कलश का पानी बदल सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। और आपको धनलाभ होगा।
5. आप अपने किचन और बाथरूम में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। तो इससे आपको धन का लाभ होगा। ऐसा करने से जीवन में उन्नति बनी रहेगी। और आपके घरवालों का भी भाग्योदय होगा।
6. महीने में एक बार अपने घर में खीर जरुर बनाएं। और उसे मां लक्ष्मी का भोग लगाने के बाद परिजनों के साथ मिल बांटकर खाएं। ऐसा करने से आपके घर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपको धनलाभ होगा। तथा आपके घर से दरिद्रता का नाश हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS