Surya Dev ko Arghya: बारिश के मौसम में सूर्य भगवान के नहीं होते हैं दर्शन, इस समय ऐसे करें अर्ध्य

Surya Dev ko Arghya: बारिश के मौसम में सूर्य भगवान के नहीं होते हैं दर्शन, इस समय ऐसे करें अर्ध्य
X
Surya Dev ko Arghya: हिन्दू धर्म में सुबह के समय स्नान करने से बाद सबसे पहले सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करने की परंपरा चलती आ रही है। बारिश के समय बहुत बार ऐसा होता है कि सूर्य भगवान बादलों से छिपे रहते हैं।

Surya Dev ko Arghya: हिन्दू धर्म में सुबह के समय स्नान करने से बाद सबसे पहले सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करने की परंपरा चलती आ रही है। बहुत सारे ऐसे व्यक्ति होते हैं, जो सुबह के समय सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हैं। ऐसा करने से सूर्य भगवान अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हालांकि, बारिस के समय बहुत बार ऐसा होता है कि सूर्य भगवान बादलों से छिपे रहते हैं। इसके चलते लोगों को दिखाई नहीं देते। इस दौरान लोग ये सोचते हैं कि सूर्य भगवान को अर्ध्य कैसे दें। फिर मन में सवाल आता है कि सूर्य भगवान को अर्ध्य कैसे दिया जाए, इसका फल प्राप्त होगा या फिर नहीं। आइए जानते हैं इस दौरान आपको क्या करना चाहिए। कैसे भगवान सूर्य को अर्ध्य दें।

धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो सनातन धर्म में पंचदेवता बताए गए हैं। इसमें भगवान भोलेनाथ, भगवान गणेश, विष्णु भगवान, ब्रह्मा और सूर्य भगवान हैं, लेकिन कुछ जगहों पर ब्रह्मा जी के बदले मां दुर्गा की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस कलयुग में इन पंचदेवाओं में से सिर्फ सूर्य भगवान ही ऐसे देवता हैं, जो सुबह के समय साक्षात दर्शन देते हैं। इनकी पूजा-अर्चना करने से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें... Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को पसंद है ये चीजें, घर में रखने से होगी धन की वर्षा

इस तरह दें सूर्य भगवान को अर्ध्य

धार्मिक शास्त्र के अनुसार, सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अर्ध्य देना चाहिए। अर्ध्य देने के दौरान ओम सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के कुंडली में सूर्य ग्रह ठीक रहता है। इसके अलावा, मौजूदा सूर्य दोष दूर हो जाता है। हालांकि, बारिश के दिनों में बादलों के चलते सूर्य भगवान दिखाई नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को पूर्व दिशा में मुंह कर सूर्य भगवान का ध्यान कर अर्ध्य दें सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story