Surya Grahan 2023: अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा और ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें

Surya Grahan 2023: ग्रहण पड़ना एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तब पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से पर सूर्य की किरण नहीं पहुंच पाती है। तब सूर्य ग्रहण लगता है। और जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, जिससे चंद्रमा पर अंधेरा छा जाता है, तब चंद्र ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा लाल, नारंगी, नीला दिखाई देता है। पूर्ण चंद्रमा पूरी तरह से गायब हो जाता है। ऐसे में साल में 4 बार ग्रहण लगता है। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगते हैं। यहां जानें साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें...
कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण इस साल 14 अक्टूबर को दिखाई देगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण जहां आंशिक होगा, वहीं पहला हाईब्रिड होगा। जब एक वलयाकार ग्रहण और पूर्ण सूर्य ग्रहण संयुक्त होते हैं, तो एक संकर सूर्य ग्रहण होता है।
कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से दिखाई देगा। हालांकि, भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय इसे दूसरे देशों से लाइव टेलीकास्ट के जरिए देख सकते हैं। इसलिए सूतक भी नहीं लगेंगे। क्योंकि जब भारत में ग्रहण पड़ता है तो उससे 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाते हैं। इस दौरान पूजा पाठ नहीं करना चाहिए और साथ ही भगवान का ध्यान करते रहना चाहिए।
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
जानकारी के लिए बता दें कि 14 अक्टूबर को साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन वह भी भारत में नहीं दिखेगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS