Surya Grahan 2021: जानिए वर्ष 2021 में कब और कहां लगेंगे सूर्यग्रहण

Surya Grahan 2021: साल 2020 समाप्ति की ओर है और वर्ष 2021 दस्तक देने वाला है। ऐसे में आप सबके मन में ग्रहण को लेकर जिज्ञासा होगी कि साल 2021 में कितने ग्रहण लगेंगे। ग्रहण को लेकर प्रत्येक व्यक्ति के मन में अजीब सा डर लगा रहता है। ऐसे में सूर्यग्रहण 2021 को लेकर हर किसी के मन में सवाल उठना आमबात है। तो आइए जानते हैं साल 2021 में लगने वाले सूर्यग्रहण के बारे में। साल 2021 में कुल कितने सूर्यग्रहण लगेंगे। कब-कब लगेंगे। सूर्यग्रहण लगने का सही समय क्या होगा। और यह सूर्यग्रहण कहां-कहां दिखाई देंगे। सूतक कब लगेगा। सूतक मान्य होगा कि नहीं एवं इस सूर्यग्रहण का देश-दुनिया और मानव जाति पर क्या प्रभाव होगा। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कैसे रहना चाहिए।
Also Read: Mithun Rashifal 2021: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021
वर्ष 2021 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। यानि दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण घटित होंगे।
सूर्य ग्रहण की तिथि
वर्ष 2021 में पहला सूर्यग्रहण 10 जून 2021 को लगेगा। वर्ष 2021 का पहला सूर्यग्रहण एक वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सामान्य की तुलना में उससे दूर हो जाता है। और इस समय ये अपने आकार में भी इतना छोटा प्रतीत होता है कि वो सूर्य के आगे आकर उसे ढक तो देता है लेकिन सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह नहीं ढक पाता है। इस दौरान चंद्रमा के बाहरी किनारों पर सूर्य की रोशनी रिंग यानि कि अंगुठी की तरह निकलती प्रतीत होती है। जिसे हम वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं।
Also Read:Jyotish shastra: पति को गुलाम बनाकर रखती हैं, इन राशियों वाली लड़कियां
साल 2021 के प्रथम र्ग्यग्रहण का सही समय और सूर्यग्रहण कहां दिखाई देगा
यह पहला सूर्यग्रहण ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को लगेगा। लेकिन यह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में, यूरोप और एशिया में, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैण्ड, रूस के अधिकांश भागों में दिखाई देगा।
प्रथम सूर्यग्रहण 2021 का सही समय
10 जून 2021
01:42 PM से 06:41 PM तक।
Also Read: Kharmas 2020-21: खरमास प्रारंभ और समाप्त होने की तिथि, ये है कथा और उपाय
सूतककाल
अगर सूतक काल की बात करें तो चूंकि भारत में यह सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी सूतक प्रभावी नहीं होगा। लेकिन जिन क्षेत्रों में यह सूर्यग्रहण दिखाई देगा वहां इसका सूतक एवं ग्रहण के नियम मान्य होंगे।
दूसरा सूर्यग्रहण 2021
4 दिसंबर 2021 को लगेगा। यह वर्ष 2021 का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण होगा। तथा यह एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण उस स्थिति में लगता है जब चंद्रमा सूर्य के आगे आकर उसकी रोशनी को पूरी तरह अपने पीछे ढक लेता है। वर्ष का यह दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। जिसका प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा तथा ज्येष्ठा नक्षत्र में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण शनिवार सुबह 10:59 बजे से शुरू होकर दोपहर 03:07 बजे तक रहेगा। यह सूर्यग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। चूंकि भारत में इस ग्रहण की दृश्यता बिलकुल शून्य रहेगी इसलिए यहां इसका सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा।
इसके अलावा जो लोग हर ग्रहण को मानते हैं, और ग्रहण के प्रभाव को ज्योतिष के नजरिए से देखते हैं तो उनको इस दौरान सावधान रहने की जरुरत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS