Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दौरान इन चार राशि के लोग रहें बहुत सावधान, वरना हो सकता है कोई बड़ा अनिष्ट

Surya Grahan 2021: दिसंबर माह में 04 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण दिसंबर माह की शुरुआत में लगेगा, जोकि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण एक अशुभ समय के रुप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है। जिसके प्रभाव स्वरुप कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं साल 2021 में लगने वाले इस आखिरी सूर्य ग्रहण से कौन सी राशियां प्रभावित होंगी।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण को हो सकता है बहुत भीषण प्रभाव, इस दौरान जरुर करें इस मंत्र का जाप
04 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 बजे से शुरु हो जाएगा जोकि लगभग चार घंटे के बाद दोपहर 03:07 बजे पूरा होगा। वहीं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि से लगेगा। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस अमावस्या तिथि के दिन वृश्चिक राशि में चर्तुग्रहीय योग बन रहा है। इसीलिए इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान रहेंगे। इसीलिए इन राशियों पर इनका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण बहुत ही अशुभ बन रहा है। ग्रहण के दौरान आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से वाद विवाद हो सकता है। वहीं संतान की ओर से तनाव बना रहेगा। इसीलिए फालतु के वाद विवाद से बचें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी वाद विवाद में ना पड़ें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दौरान आपको मानसिक चिंता, टेंशन बनी रह सकती है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपको तनाव भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपका धन और समय दोनों ही बर्बाद हो सकते हैं। इसीलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और ज्यादा से ज्यादा संयम रखें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध तबादला हो सकता है। वहीं आपका मन बेचैन हो सकता है। पिता से वाद विवाद बढ सकता है। इसीलिए इस दिन आपको काफी सर्तकता बरतनी होगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS