Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण को हो सकता है बहुत भीषण प्रभाव, इस दौरान जरुर करें इस मंत्र का जाप

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण को हो सकता है बहुत भीषण प्रभाव, इस दौरान जरुर करें इस मंत्र का जाप
X
Surya Grahan 2021: जल्दी ही लगने वाला है साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण। इस सूर्य ग्रहण का समय कितने बजे से कितने बजे तक है। सूतक काल कब है और इस सूर्य ग्रहण का क्या भीषण प्रभाव पड़ने वाला है। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान किस मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2021: जानें, सूर्य ग्रहण की तारीख और किस राशि के जातकों को रहना हो इस दौरान विशेष सतर्क

चार दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व होता है। शास्त्रों की ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए और इस दौरान भगवान की पूजा भी नहीं करनी चाहिए सूर्य ग्रहण से संबंधित यह धार्मिक मान्यता है लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होता है।

सूर्य ग्रहण का टाइम और प्रभाव

इस बार 04 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण चार घंटे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 मिनट पर लगना प्रारंभ होगा और जोकि लगभग चार घंटे के बाद दोपहर तीन बजकर 07 मिनट पर पूरा होगा। 15 दिन का समय अशुभ रहेगा। वहीं साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लग चुका है। तथा 15 दिनों के अंदर अब ये दूसरा ग्रहण लगने वाला है। इसीलिए यह जो 15 दिनों का समय है वो बहुत ही अशुभ समय है। इन 15 दिनों में कोई भी शुभ कार्य आप करने से परहेज करें। इतने कम समय के अंतराल पर पड़ने वाले इस ग्रहण को बहुत ही अशुभ माना जाता है।

वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान हमें गायत्री मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान आप लगातार गायत्री मंत्र का जाप करें।

सूतक काल

04 दिसंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्योंकि यह उपछाया ग्रहण होगा। साल के आखिरी सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है। इसीलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story