Surya Grahan 2022 : देश के प्रमुख शहरों में कब लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें पूरी डिटेल

Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार यानी आज कार्तिक अमावस्या तिथि के दिन खगोलीय घटना के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और यह सूर्य ग्रहण ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण दिवाली महापर्व के दौरान लगने जा रहा है और वहीं एक दिन पहले ही अर्थात 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली मनायी गई। जबकि दिवाली के अगले दिन इस बार गोवर्धन पूजा नहीं की जाएगी। वहीं 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत समेत अनेक अन्य देशों में भी दिखायी देगा। जिसका प्रभाव भी भारत समेत दुनियाभर के देशों में देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत के प्रमुख शहरों में कब दिखायी देगा।
साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण
सर्यग्रहण तिथि | 25 अक्टूबर 2022, मंगलवार |
ग्रहण काल | 25 अक्टूबर शाम 04:30 से 06:06 तक |
सूतक काल | 25 अक्टूबर प्रातः 04:30 से ग्रहण समाप्त होने तक |
देश के प्रमुख शहरों में कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण
देश के प्रमुख शहर | समय |
नई दिल्ली | शाम 04:28 से शाम 05:42 तक |
अहमदाबाद | शाम 04:38 से शाम 06:06 तक |
सूरत | शाम 04:43 से शाम 06:07 तक |
मुम्बई | शाम 04:49 से शाम 06:09 तक |
पुणे | शाम 04:51 से शाम 06:06 तक |
नागपुर | शाम 04:49 से शाम 05:42 तक |
नासिक | शाम 04:47 से शाम 06:04 तक |
जोधपुर | शाम 04:30 से शाम 06:01 तक |
लखनऊ | शाम 04:36 से शाम 05:29 तक |
भोपाल | शाम 04:42 से शाम 05:47 तक |
रायपुर | शाम 04:50 से शाम 05:32 तक |
रांची | शाम 04:48 से शाम 05:15 तक |
चंडीगढ़ | शाम 04:23 से शाम 05:41 तक |
कोलकाता | शाम 04:41 से शाम 05:04 तक |
पटना | शाम 04:42 से शाम 05:14 तक |
चेन्नई | शाम 05:13 से शाम 05:45 तक |
जम्मू | शाम 04:17 से शाम 05:47 तक |
हैदराबाद | शाम 04:58 से शाम 05:48 तक |
बेंगलुरु | शाम 05:12 से शाम 05:56 तक |
भुवनेश्वर | शाम 04:56 से शाम 05:16 तक |
24 अक्टूबर सोमवार को शाम 05:28 से अमावस्या तिथि लग जाएगी। इसीलिए आप उसके पहले ही तुलसीदल तोड़ लें। दोपहर 12 बजे के पहले तुलसी पत्र तोड़ ले और खाने की वस्तुओं में डाल दें।
(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS