Surya Grahan 2022 : कार्तिक माह में दो ग्रहण कहीं अनहोनी का संकेत तो नहीं...

Surya Grahan 2022 : कार्तिक माह में दो ग्रहण कहीं अनहोनी का संकेत तो नहीं...
X
Surya Grahan 2022 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस बार कार्तिक माह में 15 दिन के अंदर दो ग्रहण लगने जा रहे हैं, जोकि ज्योतिष के हिसाब से बहुत खास महत्व रखते हैं। ज्योतिष की मानें तो कार्तिक मास में लगने वाले ये दोनों ही ग्रहण किसी विशेष स्थिति का निर्माण कर सकते हैं।

Surya Grahan 2022 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस बार कार्तिक माह में 15 दिन के अंदर दो ग्रहण लगने जा रहे हैं, जोकि ज्योतिष के हिसाब से बहुत खास महत्व रखते हैं। ज्योतिष की मानें तो कार्तिक मास में लगने वाले ये दोनों ही ग्रहण किसी विशेष स्थिति का निर्माण कर सकते हैं। कहा जाता है कि, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का ऐसा ही योग आज से करीबन 5200 साल पहले महाभारत काल के दौरान बना था। जब महाभारत का युद्ध हुआ और अपार जन और धन की हानि हुई थी।

ज्योतिषविदों की मानें तो 25 अक्टूर 2022, दिन मंगलवार यानि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण और 08 नबंबर 2022 को लगने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण महाभारत काल की घटना की ओर संकेत कर रहे हैं। हालांकि वर्तमान में रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण संपूर्ण विश्व प्रभावित हो रहा है और ये युद्ध विश्व युद्ध का रूप भी ले सकता है। क्योंकि महीनों से चल रहे इस युद्ध के अभी तक बंद होने के आसार नहीं दिखायी दे रहे हैं। ज्योतिषविदों की मानें तो अब ये युद्ध रूस और यूक्रेन का ना होकर संपूर्ण विश्व समुदाय को अपनी चपेट में ले सकता है। वहीं इस युद्ध में भारत, चीन और अमेरिका के साथ और भी अन्य कई देश महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जनमानस को महंगाई और महामारी जैसी आपदाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं दुनिया में कई स्थानों पर भारी बारीश, बाढ़ और भूकंप से भी हालात बद से बदतर हो सकते हैं। हालांकि अब भी विश्व के कई देश कोरोना महामारी के कारण भी महंगाई से जूझ रहे हैं और वहां के लोग रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अगर फिर से ऐसी किसी वैश्विक आपदा का दुनिया को समाना करना पड़ा तो स्थिति नाजुक हो सकती है और मानव जीवन पर संकट के बादल मड़रा सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story