Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान जरुर खाएं ये चीज और इसका भूल से भी ना करें सेवन

Surya Grahan 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल शनिवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। शनिवार के दिन जब अमावस्या तिथि पड़ती है तो उसे शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं। शनिश्चरी अमावस्या का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। साल 2022 का ये पहला सूर्य ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगना महत्वपूर्ण घटना है। इस दिन बेहद ध्यान रखना होगा कि, आप कौन सी चीजें खाएं और कौन सी चीजों का परहेज करें। अर्थात कौन सी चीजों का सेवन भूल से भी ना करें। तो आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के दिन क्या खाना चाहिए और क्या भूल से भी नहीं खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण से खुलेगी इन लोगों की किस्मत, जानें कितना होगा धन लाभ
सूर्य ग्रहण के दिन क्या खाएं
कहते हैं कि, ग्रहण के दिन बहुत से कार्य करने की मनाही होती है। खासतौर पर खाने-पीने की वस्तुओं के बारे में इस दिन विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। माना जाता है कि, पानी में कुछ बूंदें तुलसी का अर्क डालकर या तुलसी के पत्ते उबालकर ही इा दिन पीना चाहिए। वे लोग जो बीमार हैं या जो लोग बुजुर्ग हैं उन्हें सूर्य ग्रहण के दिन उपवास नहीं करना चाहिए। इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं, क्योंकि इन्हें कम मात्रा में सेवन करने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी मिलती है।
महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान ना खाएं ये चीजें
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको ऑयली फ्रूड्स, नॉन वेज, आदि नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये चीजें शरीर के तापमान को बढ़ाती हैं। खुली चीजों का सेवन भी बिलकुल ना करें।
वैसे ग्रहण के दौरान पानी पीने की भी मनाही रहती है। लेकिन अगर आपसे भूख और प्यास बर्दाश्त नहीं हो पा रही है तो आप हेल्दी ड्रिंक और लाइट फूड का सेवन कर सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS