Surya Grahan 2023 Date: अप्रैल में है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट-टाइम और इसका कैसा रहेगा प्रभाव

Surya Grahan 2023 Date: अप्रैल में है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट-टाइम और इसका कैसा रहेगा प्रभाव
X
Surya Grahan 2023 Date: ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के रूप में हमें हर साल देखने को मिली है।

Surya Grahan 2023 Date: ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के रूप में हमें हर साल देखने को मिली है। ज्योतिष में इसके कई मायने हैं। कहते हैं जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण होता है, तो उसका प्रभाव देश-विदेश तक पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार इन ग्रहणों से सभी 12 राशियों पर भी असर पड़ता है। इस बार साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल महीने में लगने वाला है।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023 में कब है (When Is First Solar Eclipse In 2023)

हिंदू पंचांग के अनुसार 2023 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। 20 अप्रैल को दिन गुरुवार पड़ रहा है। लेकिन ये पहला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण 2023 दक्षिण और पूर्वी एशिया, अंटार्कटिका, प्रशांत, हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।

साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय ( First Solar Eclipse In 2023 Date Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। लगभग साढ़े 5 घंटे का सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय-समय पर लगते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जब सूर्य मेष राशि में होगा तब ग्रहण लगेगा।

भारत में असर नहीं होगा

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वैसे सूर्य ग्रहण में सूतक काल लगता है, जो सूर्य ग्रहण से पहले शुरू हो जाता है और जिसकी अवधि 12 घंटे की होती है। पंचांग अनुसार, भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, जिससे भारत में सूतक काल नहीं रहेगा। पहला ग्रहण दक्षिण और पूर्वी एशिया, अंटार्कटिका, प्रशांत, हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में दिखाई देगा।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Tags

Next Story