Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किन राशि के लिए रहेगा शुभ और अशुभ

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किन राशि के लिए रहेगा शुभ और अशुभ
X
साल के पहले सूर्य ग्रहण की वजह से कई राशि के जातकों को नुकसान होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशि के लोगों के लिए अशुभ रहने वाला है। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए ये शुभ रहेगा।

Surya Grahan 2023: हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व होता है। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। जिसकी वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे। जब सूर्य ग्रहण होता है तो कई चीजें प्रभावित होती हैं। लेकिन साल के पहले सूर्य ग्रहण की वजह से कई राशि के जातकों को नुकसान होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशि के लोगों के लिए अशुभ रहने वाला है। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए ये शुभ रहेगा।


मेष, वृष, मकर, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह अशुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं परिजनों से अनबन की संभावना के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी पहुंच सकती है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेगा। सूर्य के मेष राशि में होने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।


ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य की उच्च राशि मेष होगी तो इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं करियर-व्यवसाय में भी भरपूर लाभ होगा। वहीं दूसरी तरफ साल के पहले सूर्य ग्रहण की वजह से मिथुन, कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये अशुभ रहने वाला है। इन राशि के लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाएगा। बाकी राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का सामान्य असर दिखाई देगा।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story