Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम, वरना...

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम, वरना...
X
Surya Grahan 2022 : हिन्दू धर्म में प्रकृति में घटने वानी सभी घटनाओं को काफी महत्व दिया जाता है। ऐसी ही घटनाओं में से एक घटना है ग्रहण। वहीं आज मंगलवार को भारत समेत विश्व के कई देशों में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

Surya Grahan 2022 : हिन्दू धर्म में प्रकृति में घटने वानी सभी घटनाओं को काफी महत्व दिया जाता है। ऐसी ही घटनाओं में से एक घटना है ग्रहण। वहीं आज मंगलवार को भारत समेत विश्व के कई देशों में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जोकि पश्चिमी एशिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और अटलान्टिक महासागरीय में दिखेगा और वहीं बेलारूस, यूक्रेन, रूस, स्वीडेन, फ़िनलैंड,तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, पाकिस्तान और भारत में दिखेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान अनेक बातों का ध्यान रखा जाता है। तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौश्रान क्या करें और क्या ना करें।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रभावी हो चुका है और सूर्य ग्रहण से संबंधित कोई भी कार्य ना करें।

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन ना बनाए और ना ही भोजन करें।

पहले से रखें हुए सभी खाद्य पदार्थों में तुलसीदल डाल दें और अगर तुलसीदल ना तो हो आप दूब भी डाल सकते हैं और ग्रहण काल की समाप्ति के बाद उस दूब को भोजन से निकाल दें।

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर ना निकलें और ऐसा कोई भी कार्य ना करें, जिससे सूर्य ग्रहण का कोई भी प्रभाव उनके शिशु पर पड़े।

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान को स्पर्श ना करें और मंदिर के पट बंद कर दें।

ग्रहण काल के दौरान मंत्र जाप करते रहें।

ग्रहण काल की समाप्ति के बाद यथासंभव अन्न और पुराने वस्त्र और पैसे आदि सफाई कर्मियों को विधिवत दान करें। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल ना करें।

ग्रहण के दौरान सुई धागा ना डालें।

ग्रहण काल के दौरान ध्यान और जोर जोर से मंत्रों का जाप करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story