Surya Grahan 2021 : जानें, कब और कैसे लगेगा साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण

- जानें, सूर्य ग्रहण की तिथि (olar Eclipse Date)
- जानें, सूर्य ग्रहण का टाइम (olar Eclipse time)
- जानें, दुनिया में कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)
Surya Grahan 2021 : साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था। संयोग से इस दिन वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा भी रही। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था। जोकि दुनिया भर के कई देशों में दिखाई दिया। छह साल में पहली बार सुपरमून और चंद्र ग्रहण का संयोग बना था। दौरान चांद आसमान में अन्य रातों के मुकाबले ज्यादा बड़ा और गीला दिखाई दिया। इस दिन आकाश में अद्भूत नजारा देखने को मिला। 26 मई को चांद ने चमकीले अपने स्वरुप से सबको अपनी ओर आकर्षित किया और इस दौरान चांद धरती के सबसे अधिक नजदीक था।
ये भी पढ़ें : Vivah Panchami 2021 : साल 2021 में विवाह पंचमी कब है जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन क्यों नहीं की जाती शादियां
पूर्णिमा पर चांद जब धरती के सबसे ज्यादा नजदीक होता है तो वह हमें बड़ा और चमकीला नजर आता है। इसे सुपरमून कहते हैं। चंद्र ग्रहण भारत के कुछ स्थानों समेत आस्टेलिया, अमेरिका, एशिया, प्रशांत महासागर और अन्य क्षेत्रों में दिखाई दिया। हालांकि बाकी स्थानों पर यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं बल्कि आंशिक रुप से उपछाया चंद्र ग्रहण के रुप में दिखाई दिया।
वहीं अब अगले महीने यानी 10 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें से दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं।
साल 2021 के दो सूर्य ग्रहण में से 10 जून और दूसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर 2021 में लगने जा रहा है। जबकि चंद्र ग्रहण में पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था और दूसरा नवंबर 2021 के महीने में लगेगा।
इस साल का दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण है। ये 10 जून को लगेगा और वहीं ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ये आंशिक रुप से भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका कोई भी धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा।
भारत में नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल अमान्य रहेगा और मंदिरों में धार्मिक कार्यों को करने में कोई रोक-टोक नहीं होगी। इसे भारत के अलावा कनाडा, रूस, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ग्रीनलैण्ड और कई अन्य देशों में देखा जाएगा।
भारतीय समय अनुसार ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर करीब 01 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा।
लगभग पांच घंटे के इस ग्रहण के दौरान सूर्य तीन मिनट 48 सैकेंड तक वलयाकार स्थिति में रहेगा। सूर्य ग्रहण पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से बनता है और इसे खुली आंखों से नहीं देखा जा सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS