Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के समय भूल से भी न करें ये काम, जीवन पर पड़ेगा भारी

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण एक ऐसी कल्पना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म-ज्योतिष तक में बहुत महत्व है। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। साथ ही इस शनिचरी अमावस्या भी पड़ रही है। इसी वजह से इस ग्रहण का महत्व कई गुना बढ़ रहा है। हालांकि आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन इस दौरान विशेष सावधानियां बरतना आवश्यक है, वरना जीवन में आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं सूर्य ग्रहण इस दिन मध्यरात्रि 12:15 बजे से शुरु होगा और सुबह 04:08 बजे रहेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है, आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: साल 2022 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेंगे और इनका समय क्या होगा
ग्रहण के दौरान करें ये काम
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन और पानी आदि में तुलसी के पत्ते डाल दें। इससे ग्रहण का नकारात्मक असर उन पर नहीं पड़ेगा और ग्रहण के बाद उन चीजों का सेवन किया जा सकता है।
- ग्रहण के दौरान घर के मंदिर को ढक दें और मंदिर के पट भी बंद कर दें।
- ग्रहण के दौरान अधिक से अधिक समय भगवान की अराधना में लगाएं।
- ग्रहण के बाद स्नान करें और दान अवश्य करें। खासतौर पर इस दिन सफाई कर्मचारियों को दान करना बहुत उत्तम माना जाता है।
ग्रहण के दौरान ना करें ये काम
- ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसीलिए इस समय कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने की मनाही की जाती है।
- सूर्य ग्रहण के दौरान ना तो भोजन पकाएं और ना ही कोई साग-सब्जी काटें और ना ही इस दौरान भोजन का सेवन करें।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू-कैंची और किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल ना करें और ना ही इन चीजों को हाथ में लें।
- ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS