Surya Gochar 2021 : आज करेंगे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Surya Gochar 2021 : आज करेंगे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
X
  • आज सूर्य भगवान कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश
  • सूर्य के गोचर का आपको क्या मिलेगा लाभ
  • सूर्य के गोचर से आपको क्या हो सकती हैं हानियां

Surya Gochar 2021 : सूर्य ग्रह 12 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य 14 मार्च तक विराजमान रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के परिणाम स्वरुप ही ऋतुओं में भी परिवर्तन होता है। कुंभ राशि में सूर्यदेव के आने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में इस साल फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फरवरी में शुक्र और मंगल प्रमुख ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य प्रत्येक राशि में करीब एक माह रहते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों सकारात्मक या नकारात्मक असर होता है।

Also Read : Magh Gupt Navratri 2021: माघ गुप्त नवरात्रियों में 10 दिन होगी मां भगवती की पूजा, जानें कलश स्थापना का समय और महत्व

ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। सूर्य पिता है और शनि पुत्र है लेकिन दोनों के बीच भी नहीं बनती है और इसी कारण राजा यानी प्रजा का ध्यान रखना राजा से ही देश चलता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं।

कोई भी ग्रह यदि वह जातक की जन्मकुंडली अथवा गोचर में अपनी नीच संज्ञक राशि में रहता है तो शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल देता है इसलिए नीच संज्ञक राशि में बैठे या गोचर करने वाले ग्रहों का फलादेश बहुत गहनता से करना चाहिए।

सूर्य का शुभ-अशुभ प्रभाव

सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह कहा गया है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता, अधिकारी और शासकीय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है। वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है। जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं। धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।

उपाय

आचार्य अनीष व्यास के अनुसार सबसे पहले अपने घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा करें। भगवान श्रीहरि विष्णु की उपासना करें। बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य दें। रविवार के दिन उपवास रखें। रोज गुड़ या मिश्री खाने के बाद पानी पीकर ही घर से निकलें। अपने पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें। भगवान सूर्य की स्तुति, आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें ।

सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश का आपकी राशि पर प्रभाव


मेष राशि-मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अपने सीनियर अधिकारियों व परिवार में विवाद करने से बचें। यह समय आपके लिए कई प्रकार से शुभ रहेगा।


वृषभ राशि-वृषभ राशि के जो जातक व्यापारी से जुड़े हैं और इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी शुभ योग बनेंगे। धन लाभ, आय में वृद्धि व नौकरी लगने के अवसर मिल सकते हैं।


मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों की धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। किसी महत्पूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।


कर्क राशि-सूर्य के गोचर से कर्क राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन शारीरिक कष्ट मिल सकता है। आकस्मिक खर्च से धन हानि की संभावना बनेगी।


सिंह राशि-सूर्य के गोचर से सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर रहेगा। व्यापार में लाभ व अन्य प्रकार के आर्थिक लाभ का शुभ योग रहेगा।


कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों के लिए सलाह है कि सूर्य देव की इस गोचर अवधि के दौरान किसी को भी धन उधार न दें। दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा।


तुला राशि-सूर्य के राशि परिवर्तन से 14 मार्च तक का समय व्यापारियों के लिए बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के के लिए सूर्य के गोचर से मानसिक अशांति हो सकती है। कार्यों में संघर्ष बढ़ेगा। हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।


धनु राशि-धनु राशि के जातकों के लिए कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए भी नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।


मकर राशि-मकर राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने की सलाह है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।


कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।



मीन राशि-इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य की राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। छात्र और नौकरी पेशा लोगों को लाभ के मौके मिलेंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story