Bhanu Saptami 2023 Date-Time: फाल्गुन भानु सप्तमी कब और क्या है पूजा विधि, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhanu Saptami 2023: सनातन धर्म में सूर्य देव को भगवान के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कभी कमी नहीं होती है। शास्त्रों में कहा जाता है कि सूर्य ही एक ऐसे भगवान हैं, जो हर दिन प्रत्यक्ष रूप से दर्शन देते हैं। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पड़ने वाली भानु सप्तमी व्रत बहुत ही ज्यादा फलदायी माना गया है। शास्त्रों के मान्यता अनुसार, भानु सप्तमी व्रत के दिन विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्यशाली के साथ आरोग्य होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही साथ भगवान सूर्य की कृपा पूरे साल बनी रहती है। तो आइए जानते हैं भानु सप्तमी व्रत की पूजा विधि, तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और कुछ उपायों के बारें में...
भानु सप्तमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, पूजा के लिए सूर्य अत्यंत ही शुभ माना जाता है। फाल्गुन मास की भानु सप्तमी तिथि 26 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से लेकर 27 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट खत्म होने वाला है। भानु सप्तमी तिथि दिल्ली के सूर्योदय और सूर्यास्त 6:50 AM और 4:27 PM तक रहने वाला है।
फाल्गुन मास की भानु सप्तमी की पूजा विधि
फल्गुन मास के सप्तमी तिथि को पड़ने वाली भानु सप्तमी का व्रत की पूजा विधि कुछ इस प्रकार है। इस दिन व्रत करने वाले सुबह-सुबह उठकर स्नान ध्यान करें और श्रद्धा व विश्वास के साथ उगते हुए सूर्य का दर्शन करें। इसके बाद एक ताबें के लोटे में गंगाजल लेकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और इस मंत्र 'ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशे जगत्पते। अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर' को जपते हुए जिस स्थान पर अर्घ्य दे रहे हैं वहां पर परिक्रमा करें। ऐसा करने से जो भी भक्त इस व्रत को करता है वह पूरे साल सूर्य देव की शरण में रहता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS