Swapan Shastra : नौकरी और तरक्की मिलने से पहले भगवान देते हैं ये तीन संकेत, परन्तु किसी के साथ ना करें शेयर

Swapan Shastra : नौकरी और तरक्की मिलने से पहले भगवान देते हैं ये तीन संकेत, परन्तु किसी के साथ ना करें शेयर
X
Swapan Shastra : इंसान की किस्मत चमकने से पहले भगवान तीन संकेत जरुर देते हैं। इनमें से एक संकेत तो शायद ही किसी को मिला हो, क्या आप हैं वो, तो आइए जानते हैं उन खास संकेतों के बारे में...

Swapan Shastra : एक पुरानी कहावत है कि, जब भी ऊपरवाला मेहरबान होता है, तो दौलत को छप्पर फाड़कर देता है। भगवान का साथ और इंसान की किस्मत अगर दोनों मिल जाए तो उस व्यक्ति के द्वारा बुलंदियों को छूने में देर नहीं लगती है, लेकिन क्या आपको पता है कि, भगवान भी व्यक्ति के कामयाब होने से पहले ये तीन संकेत जरुर देते हैं। ऐसा पुराणों में भी कहा गया है। जब भी किसी व्यक्ति के अच्छे दिन आते हैं तो ईश्वर उसे ये संकेत अवश्य देते हैं। आप भी जान लीजिए कि, क्या आपको भी मिले हैं ये तीन संकेत।

ये भी पढ़ें : Savan Somvar Vrat : सावन का तीसरा सोमवार आज शिवलिंग पर चढ़ा दे ये एक चीज, करें आटे का ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

अगर जिस भी व्यक्ति की नींद अचानक से रात के तीन बजे के बाद खुलती है तो इसे मामूली बात ना समझें। ये संकेत बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, रात के तीन बजे के देवी-देवताओं की शक्तियां जाग्रत हो जाती हैं। जो आपसे बहुत कुछ कहना चाहती हैं। ऐसे में आपका बार-बार तीन बजे के बाद उठना कामयाब होने का संकेत है। वहीं रात के तीन बजे के बाद देवी-देवताओं से मांगा हुआ वरदान कभी खाली नहीं जाता है। ईश्वर आपकी प्रार्थना अवश्य सुनता है।

ये भी पढ़ें : Hartalika Teej 2021 : कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं हरतालिका तीज का व्रत, जानें इसके नियम और पूजा विधि

अगर आपको आपके सपनों में ऊंचे-ऊंचे पर्वत दिखाई देते हैं और वहां से बहता हुआ झरना आपको दिखाई देता है और इस जल को आप पी लेते हैं तो निश्चित तौर पर आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी।

शास्त्रों के अनुसार, अगर आपके सपनों में देवी-देवता दिखाई देते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, सपनों में देवी-देवताओं का आना अत्यंत लाभकारी होता है। सपनों में देवी-देवताओं का आना एक पवित्र व्यक्ति होने का संकेत है। ऐसे व्यक्ति को कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है और इन लोगों को कामयाबी चुटकी भर में हासिल हो जाती है। परन्तु ऐसे सपनों को कभी किसी को भूलकर भी नहीं बताना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story