Swapan shastra : सपने में शेर देखना शुभ है या अशुभ, एक क्लिक में जानें क्या है इसकी सच्चाई

Swapan shastra : सपने तो जीवन में सभी लोग देखते हैं लेकिन कुछ लोग तो सपने के भविष्यफल के बारे में भी जानते हैं और उस स्वप्न के अच्छे-बुरे फल का विचार कर अपने जीवन में उसके उपाय कर लेते हैं और वहीं कुछ लोग स्वप्न फल नहीं जानने के कारण स्वप्न के बारे में कुछ सोच-विचार भी नहीं करते हैं। और उन्हें पता भी नहीं होता है कि उनके द्वारा देखें गए सपने का क्या फल है। तो आइए जानते हैं अगर आपको सपने में शेर दिख जाए तो इसका क्या फल होता है।
Also Read : Fasting Rules : व्रत के दौरान पति-पत्नी को संभोग करना चाहिए या नहीं, सच्चाई जानें...
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर का देखना बहुत शुभ माना जाता है। और बहुत जल्दी ही इस सपने के शुभ परिणाम व्यक्ति के जीवन में आने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति के जीवन में चारों ओर से मंगल ही मंगल होता है।
Also Read : Jyotish Shastra : हमेशा इन दो राशियों को खुशियां देते हैं भगवान भोलेनाथ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर को देखना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति ने सपने में शेर को देखा है उसे अपने शत्रुओं पर विजय बहुत ही आसानी से मिलने वाली है और उसे कोर्ट-कचहरी आदि कार्यों में भी विजय मिल सकती है।
वहीं अगर कोई कुंवारा व्यक्ति सपने में शेर और शेरनी का जोड़ा देखता है तो यह स्वप्न बहुत ही शुभ होता है शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति का शीघ्र ही विवाह होने वाला है और उसकी पत्नी बहुत ही आज्ञाकारी होगी।
अगर सपने में कोई पानी पीते हुए शेर को देखता है तो ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति के सभी बिगड़े और काफी दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं। और वह व्यक्ति जल्दी ही अपने जीवन में तरक्की के शिखर पर पहुंचने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS