Swapan Shastra: सपने में इंद्रधनुष का दिखायी देना आपको देता है ये शुभ-अशुभ संकेत

Swapan Shastra: जिन्दगी में होने वाली घटना का भास कभी-कभार सपनों में भी हो जाता है और हम सभी लोग ऐसे सपने देखते हैं जिनका मतलब हमको पता ही नहीं होता है, लेकिन इनका अर्थ बहुत व्यापक होता है। अधिकतर लोग इन सपनों को सुबह होते ही भूल जाते हैं और इनके संकेत समझने में सफल रहते हैं। वहीं अधिकतर लोग इन सपनों को सुबह होते ही भूल जाते हैं और कुछ इनके संकेत समझने में असफल रहते हैं। वहीं सपने में आपने कई बार इंद्रधनुष को देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि, इंद्र धनुष से जुड़ा हुआ सपना देखने का मतलब क्या होता है।
ये भी पढ़ें: Swapan Shastra: सपने में यूं मुर्गा देखने पर मिलता है ऐसा फल, जानें...
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब भी आपको सपने में इंद्र धनुष दिखायी दे तो कुछ बातों पर जरुर विचार करें कि, कौनसा रंग आपको ज्यादा स्पष्ट नजर आ रहा था। मान्यता है कि, अगर आपको नीला रंग अधिक स्पष्ट हो ता सच्चाई और ज्ञान का प्रतीक हो सकता है। जोकि आपकी समृद्धि से संबंधित है।
वहीं अगर आपको सफेद रंग अधिक स्पष्ट दिखायी देता है तो आपको धार्मिक कार्यों से सुख-समृद्धि मिलेगी।
अगर कोई शादीशुदा पुरुष अपने सपने में इंद्रधनुष देखता है तो यह उसके लिए शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि, आने वाले समय में आपको दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई खुशी मिलने वाली है। इसके विपरित विवाहित महिलाओं के सपनों में इंद्र धनुष का आना अशुभ होता है। किसी कारण वश उसका पति उससे लंबे समय तक दूर रह सकता है और उनको परेशानी पड़ सकती है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इंद्र धनुष का सपना ना केवल उन्नति को भी दर्शाता है, नौकरी करने वाले व्यक्ति के लिए यह उन्नति का संकेत देता है। वहीं व्यापार वाले लोगों के लिए यह घाटे की संभावना को दर्शाता है। ऐसे में अगर व्यापारी लोग सपने में इंद्र धनुष देखते हैं तो उन्हें अधिक सजग हो जाना चाहिए। ताकि व्यापार में घाटा ना हो।
इंद्र धनुष को अपने सपने में अगर कोई अविवाहित पुरुष या युवती देखती है तो उनकी शादी में देरी होने वाली है, लेकिन इसका शुभ संकेत ये भी है कि, उनको योग्य जीवनसाथी मिलेगा।
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर किसी को स्वप्न में दो इंद्र धनुष दिखायी देते हैं तो यह उसकी आत्मिक शांति का संकेत है। कहा जाता है कि, यह सपना जातक की गंभीरता और भावना को दर्शाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS