Swapan Shastra: सपने में अगर आप दे रही हैं बच्चे को जन्म तो ये हैं इसका शुभ संकेत

Swapan Shastra: सपने में अगर आप दे रही हैं बच्चे को जन्म तो ये हैं इसका शुभ संकेत
X
Swapan Shastra: जब मनुष्य गहरी नींद लेता है तो किसी भी प्रकार का सपना आना एक प्राकृतिक क्रिया है। हर व्यक्ति प्रतिदिन कोई ना कोई स्वप्न जरुर देखता है। दरसअल हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जो कार्य करते हैं और जो अकसर नहीं कर पाते हैं या जो बातें हमारे मन में कही बैठी हुई होती हैं, अकसर उन्हीं को हम अपने सपने के रुप में देखते हैं।

Swapan Shastra: जब मनुष्य गहरी नींद लेता है तो किसी भी प्रकार का सपना आना एक प्राकृतिक क्रिया है। हर व्यक्ति प्रतिदिन कोई ना कोई स्वप्न जरुर देखता है। दरसअल हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जो कार्य करते हैं और जो अकसर नहीं कर पाते हैं या जो बातें हमारे मन में कही बैठी हुई होती हैं, अकसर उन्हीं को हम अपने सपने के रुप में देखते हैं। मगर सभी सपने ऐसे नहीं होते हैं, कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम कुछ सोचते नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो हमें नजर आते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने हमें अपने भविष्य का संकेत देते हैं। कुछ सपने तो हमें शुभ संकेत देते हैं और कुछ सपने हमें अशुभ संकेत देते हैं। यदि आप स्त्री हैं और आपको सपने में स्वयं के बच्चे को जन्म देते हुए सपना दिखाई देता है तो इसका अर्थ क्या होता है। आइए जानते हैं इस सपने के बारे में...

सपने में लड़की का जन्म देखना

यदि आपने सपने में किसी बच्ची का जन्म होते हुए देखा है तो यह शुभ संकेत माना जा सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि, आपके परिवार की किसी महिला को मान-सम्मान प्राप्त होने वाला है। इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि, भविष्य में आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने वाला है।

सपने में लड़के का जन्म देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि आप किसी लड़के को पैदा होते हुए देख रहे हैं तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि, भविष्य में आप अपने निजी और व्यवसायिक जीवन में खुशियां प्राप्त करेंगे। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आपको जो भी चीज पाने की इच्छा है वह जरुर पूरी होगी।

वहीं अगर आप स्वयं को बच्चे को जन्म देते हुए देखें तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। यदि आप महिला हैं और ऐसा सपना देख रही हैं तो इसका अर्थ है कि आपका भाग्य चमकने वाला है। आपके जीवन में कोई नई शुरुआत होने वाली है। आपके जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन भी हो सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story