Swapan Shastra: सपने में यूं मुर्गा देखने पर मिलता है ऐसा फल, जानें...

Swapan Shastra: सपने में यूं मुर्गा देखने पर मिलता है ऐसा फल, जानें...
X
Swapan Shastra: इस संसार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सपने ना आते हों। सपना आना बड़ा ही स्वाभाविक कारण माना जाता है। आमतौर पर हम लोग दिन में जो भी काम करते हैं या सोचते हैं, उसी से संबंधित सपने हमें देखने को मिलते हैं। कभी-कभार ऐसे भी सपने आते हैं जोकि बहुत ही ज्यादा अजीब होते हैं।

Swapan Shastra: इस संसार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सपने ना आते हों। सपना आना बड़ा ही स्वाभाविक कारण माना जाता है। आमतौर पर हम लोग दिन में जो भी काम करते हैं या सोचते हैं, उसी से संबंधित सपने हमें देखने को मिलते हैं। कभी-कभार ऐसे भी सपने आते हैं जोकि बहुत ही ज्यादा अजीब होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि, सपने में दिखी हर चीज का कोई ना कोई मतलब जरुर होता है। भविष्य से इसका सीधा संपर्क होता है। वहीं अगर आपको सपने में मुर्गा दिखायी देता है तो इसका क्या मतलब होता है। तो आइए जानते हैं सपने में मुर्गा दिखायी देने और उसके अर्थ के बारे में...

ये भी पढ़ें: Nag Panchmi 2022: नाग पंचमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, नियम और ये विशेष उपाय

सपने में मुर्गा आपको किस स्थिति में दिखायी दिया है, उसका स्वप्नफल पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है। यदि आपको सपने में दुबला-पतला मुर्गा दिखायी देता है तो ये आपके लिए अच्छी बात नहीं मानी जाती है। ये संकेत है कि, आने वाले समय में आपको कोई परेशानी जरुर हो सकती है।

वहीं साथ ही अगर आपको सपने में मुर्गी का अंडा दिखायी देता है तो उसे अच्छा संकेत माना जाता है। यह अंडा ज्ञान, नई शुरुआत और सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसका मतलब है कि, अब आपको आने वाले समय में जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

अगर आप अपने सपने में किसी मृत मुर्गी या मुर्गा को देखते हैं तो इस बुरा संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि, भविष्य में अब आप लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में मुर्गा या चूजा दिखायी देता है तो इसका खास मतलब ये होता है कि, अब आपका कोई करीबी जल्दी ही विवाह के बंधन में बंधने वाला है।

अगर किसी को ऐसा सपना आया है कि, सपने में वो मुर्गा खा रहा है तो इसका मतलब है कि, अब आपको भविष्य में सफलता मिलने वाली है और अब आपको अपने जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story